फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saboo come back for traffic rules.

सड़क पर आया रियल साबू, देखने वाले हुए हैरान

Thu, 18 Dec 2014 08:43 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
Saboo come back for traffic rules.

आपको चाचा चौधरी का ‘साबू’ कैरेक्टर तो याद ही होगा। अगर भूल गए हो तो फिर से उसकी याद जल्द ही ताजा होने वाली है। वह खुद आपके बीच पहुंच न केवल आपसे मिलेगा बल्कि आपको ट्रैफिक का मूलमंत्र भी सिखाएगा।

विज्ञापन


साइबरसिटी में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस नया प्रयोग करने जा रही है। इसमें ट्रैफिक साबू के रूप में उतारकर उसे लोगों के बीच भेजा जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा के ग्रेट खली के नाम से जाना जाने वाले हरियाणा पुलिस के जवान को गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस तैयार कर रही है। उसके शरीर के आकार के अनुसार ट्रैफिक साबू के रूप में राजेश को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी उसका गेटअप किस तरह का होगा यह फाइनल नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जनवरी में उसे लोगों के बीच ट्रैफिक साबू के रूप में उतार दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के इस आइडिया की पूरे पुलिस विभाग में चर्चा है। राजेश के भीमकाय शरीर को देखकर हर कोई हैरान है। बच्चों के बीच ट्रैफिक साबू के रूप में उतारकर बच्चों को ट्रैफिक का मूलमंत्र सिखाया जाएगा।

कौन है ट्रैफिक साबू

Saboo come back for traffic rules.

इससे पहले गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक ताऊ के रूप में शहर के चौक-चौराहों और स्कूलों में जाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया था।

गुड़गांव पुलिस के इस कंसेप्ट की देशभर में चर्चा हुई थी।इसकी तर्ज पर जयपुर में भी ट्रैफिक अभियान चलाया गया। हालांकि बाद में अधिकारियों के रूचि नहीं दिखाने से ट्रैफिक ताऊ सड़कों से गायब हो गया।

यमुनानगर के दनौरा गांव से ताल्लुक रखने वाला राजेश कुमार उर्फ महाबली भीम को इसी साल मुख्यमंत्री कोटे से हरियाणा पुलिस में बतौर कांस्टेबल की नौकरी दी गई थी।

चार महीने से राजेश मधुबन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग ले रहा है। इसके भीमकाय शरीर को देखते हुए गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने इसे ट्रैफिक साबू के रूप में उतारने की तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed