{"_id":"6644207f2236c910fc0c1004","slug":"saarc-secretary-general-visited-south-asian-university-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सार्क के महासचिव ने किया साउथ एशियन विवि का दौरा, यूनिवर्सिटी के विकास की प्रशंसा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सार्क के महासचिव ने किया साउथ एशियन विवि का दौरा, यूनिवर्सिटी के विकास की प्रशंसा की
Wed, 15 May 2024 08:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 May 2024 08:10 AM IST
सार
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर ने मंगलवार को मैदानगढ़ी स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी का दौरा किया।
विज्ञापन
सार्क के महासचिव ने किया साउथ एशियन यूनिवर्सिटी का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर ने मंगलवार को मैदानगढ़ी स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रो केके अग्रवाल ने उन्हें करीब सौ एकड़ में फैली इस यूनिवर्सिटी का भ्रमण कराया।
विज्ञापन
उन्होंने यूनिवर्सिटी को आगे तक ले जाने के अपने विजन की जानकारी महासचिव को दी। प्रोफेसर अग्रवाल ने इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की विकास यात्रा में सार्क के महत्वपूर्ण सहयोग का आभार जताया।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में सार्क महासचिव गुलाम सरवर ने इतने कम समय में यूनिवर्सिटी के विकास की प्रशंसा की। इसके साथ ही विकास के लिए किसी प्लान को मूर्त रूप देने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने सार्क देशों के छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कुछ और इंटर-डिसिप्लिनेरी प्रोग्राम शुरू करने पर जोर दिया।
विज्ञापन