फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saanvi Malu claims Vikas did not want to return Satish Kaushik money wanted to kill him with overdose of Russi

Satish Kaushik: 'कौशिक जी के पैसे नहीं लौटाना चाहता था विकास, रशियन गर्ल और ब्लू पिल्स के ओवरडोज का था प्लान'

Mon, 13 Mar 2023 06:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Mar 2023 06:05 PM IST
सार

सान्वी ने बताया कि मैंने विकास से पूछा था ये सतीश कौशिक जी कौन से रुपये मांग रहे थे? इस पर विकास ने बताया, 'इसने 15 करोड़ रुपये दे रखे हैं, जो कोरोना काल में डूब गए। 

विज्ञापन
Saanvi Malu claims Vikas did not want to return Satish Kaushik money wanted to kill him with overdose of Russi
विकास मालू की दूसरी पत्नी सान्वी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत के मामले में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। खासतौर पर जब से सतीश के दोस्त विकास मालू की दूसरी पत्नी सान्वी मालू ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिख, इस बात की शिकायत की है कि उनकी मौत सामान्य नहीं बल्कि एक हत्या है, जिसे मेरे पति ने किया है। 

विज्ञापन

फार्महाउस में लगे सीसीटीवी की डीवीआर पुलिस के कब्जे में
सान्वी की लिखित शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने जांच के आदेश दिए। रविवार को पुलिस की एक टीम विकास मालू के फार्महाउस भी गई, जहां करीब 20-22 लोगों से पूछताछ की गई और वहां लगे सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सान्वी ने बयान दर्ज कराने से किया इनकार
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सतीश कौशिक की मौत पर सवाल उठाने वाली महिला सान्वी मालू के बयान दर्ज करने के लिए उन्हें सोमवार को नोटिस भेजा गया है। हालांकि इस नोटिस के बाद सान्वी ने जांच में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जिस अधिकारी को यह केस सौंपा गया है वह भ्रष्ट है। यह अधिकारी उनके साथ हुए दुष्कर्म के केस में सबूत नष्ट कर चुका है और इस मामले में भी ऐसा ही करेगा। 

विज्ञापन

विकास ने कहा था ठरकी है सतीश, रशियन और ब्लू पिल्स की ओवर डोज दें देंगे 
सान्वी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को जो पत्र लिखा है, उसमें उन्होंने एक जगह सतीश कौशिक और विकास के बीच 15 करोड़ रुपये के विवाद को लेकर जिक्र करते हुए बताया कि 23 अगस्त 2022 को सतीश कौशिक हमारे दुबई स्थित घर आए थे। इस दौरान उन्होंने विकास से अपने 15 करोड़ रुपए वापस मांगे। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहश भी हुई थी। बाद में विकास ने सतीश से उस दौरान वादा किया वह उनके 15 करोड़ जल्द ही भारत आकर देगा। रात को जब हम बेडरूम में थे तो मैंने विकास से पूछा था ये सतीश कौशिक जी कौन से रुपये मांग रहे थे? इस पर विकास ने बताया, 'इसने 15 करोड़ रुपये दे रखे हैं, जो कोरोना काल में डूब गए। फिर जब मैंने पूछा कि अब क्या करोगे? तो विकास ने कहा किसी दिन रशियन गर्ल बुलाकर, ब्लू पिल्स की ओवर डोज दे देंगे, तो वैसे ही मर जाएगा। इसे कौन रुपये वापस कर रहा है। 

आरोप लगने के बाद विकास मालू ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो डाला
अपने ऊपर गंभीर आरोप लगाने के बाद विकास मालू ने चुप्पी तोड़ी है। विकास ने इंस्टाग्राम पर होली वाली वीडियो डालकर अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। विकास मालू ने सफाई दी है कि उनके व सतीश के बीच 30 वर्षों से पारिवारिक संबंध रहे हैं और लोगों को मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में कुछ ही मिनट लगे। मैं सतीश कौशिक को हर जश्न में मिस करूंगा। विकास ने कहा कि उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी। उन्होंने अपने मैनेजर संतोष को लगभग 12:20 बजे कॉल किया और अस्पताल के लिए निकल गए लेकिन वे अस्पताल के गेट तक नहीं पहुंच सके। हम दोनों ने लगभग 9:15 बजे खाना खाया और सो गए। तब तक वह पूरी तरह से सामान्य थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed