फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ryan and Khaitan fined for slip in school waste management

रायन और खेतान स्कूल कचरा प्रबंधन में फिसड्डी, जुर्माना

Thu, 11 Jul 2019 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
Ryan and Khaitan fined for slip in school waste management
NGT

नेशनल ग्रीन टिब्यूनल के निर्देश पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से कचरा प्रबंधन के लिए चलाए जा रहे जांच के अभियान के दौरान बुधवार को कई स्कूल, बाजार और दुकानों में खामियां पाई गईं। 

विज्ञापन


प्राधिकरण की टीम ने रायन इंटरनेशनल स्कूल पर 95 हजार और खेतान स्कूल पर 70 हजार रुपये का जुर्माना किया। इनके अलावा 30 दुकानों पर एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया। जुर्माने के बाद नियमों के अनुपालन का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


प्राधिकरण के मुख्य सलाहकार ओमेंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर सेक्टर-29 ब्रह्मपुत्र मार्केट, सेक्टर-40 स्थित खेतान स्कूल, सेक्टर-39 के रायन इंटरनेशनल स्कूल सहित 30 दुकानों पर कार्रवाई की गाज गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी संस्थाएं जांच के दौरान मानकों पर खरी नहीं उतरी। प्राधिकरण के ओएसडी राजेश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान स्कूलों और बाजार में अपशिष्ट प्रबंधन का अभाव नजर आया। 


कहीं भूजल का ज्यादा दोहन होता पाया गया तो कहीं प्लास्टिक का इस्तेमाल और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मानक पर खरे नहीं उतरे। कचरे का निस्तारण भी मानकों के आधार पर नहीं किया जा रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed