फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rush of patients in hospital after three days holiday

3 दिन की छु्ट्टी के बाद अस्पतालों में लगी मरीजों की भीड़

Tue, 08 Mar 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 08 Mar 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन

तीन दिनों की छुट्टी के बाद मंगलवार को सिविल अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोगों का लंबा तांता रहा। बीच-बीच में सर्वर डाउन होने के कारण मरीज आपस में ही जूझते रहे।

विज्ञापन


भीड़ लंबा होने के कारण कई बार लोगों में धक्का-मुक्की की भी नौबत आ गई। करीब 20 मिनट सर्वर डाउन होने के कारण मरीज अस्पताल प्रबंधक को कोसते दिखे। चार मार्च शुक्रवार को को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती और सोमवार महाशिवरात्री की वजह से छुट्टी थी। जिससे मंगलवार को मरीजों की भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन


मंगलवार को सबसे अधिक भीड़ जनरल मेडिसीन, गायनी, चर्म रोग और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास रही। अमूमन आम दिनों के मुकाबले करीब दोगुने मरीज पहुंचे। सुबह से ओपीडी रजिस्ट्रेशन पर लाइन लगना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह दस बजे अस्पताल के मुख्य गेट तक भीड़ पहुंच गई। मरीजों की अधिक संख्या आने की वजह से मरीजों के साथ डॉक्टरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की वजह से रजिस्ट्रेशन में अधिक समय लगा। जिसका असर डॉक्टरों के कमरे में दिखा। यहां भीड़ शुरू में कम रही, जब सर्वर ठीक हुआ तब डॉक्टरों के कमरे के बाहर अधिक भीड़ दिखी।

सवा आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल दिए गए। रजिस्ट्रेशन के साथ डॉक्टरों से मिलने के लिए टोकन भी दिया जा रहा था। इसके बावजूद लंबी लाइन लगने लगी। भीड़ को देखते हुए लोग अलग से टोकन देने की मांग कर रहे थे। हड्डी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास भी अधिक भीड़ रही। मरीजों की भीड़ इतनी थी कि बैठने के लिए जगह कम पड़ गए। मरीज जमीन में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी।


बदलते मौसम और बारिश की वजह से लोगों में वायरल इंफेक्शन की समस्या ज्यादा दिखी। डॉक्टरों के मुताबिक इस मौसम में ठंडा पानी और सर्द-गर्म का एहसास से बच्चों से लेकर युवाओं में इंफेक्शन की शिकायत आ रही है। निमोनिया और कोल्ड फ्लू से बच्चे गिरफ्त आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed