फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rural Development and Panchayat Officer suspended

ग्राम विकास और पंचायत अधिकारी सस्पेंड

Wed, 02 Jul 2014 03:55 PM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Wed, 02 Jul 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
Rural Development and Panchayat Officer suspended

डीएम के पहले ही औचक निरीक्षण से अधीनस्थ अधिकारियों के कान खडे़ हो गए हैं। डीएम ने अनियमितता मिलने पर लोनी के गांव अफजलपुर के ग्राम विकास अधिकारी को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


डीएम को शिकायत मिली थी कि ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी ने बीपीएल कार्ड बनाने के दौरान किए गए सत्यापन कार्य में धांधलेबाजी की है। जांच एसडीएम लोनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को लोनी में आयोजित तहसील दिवस के बाद अचानक ही डीएम विमल कुमार शर्मा ने समग्र लोहिया ग्राम अफजलपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। इससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद प्रशासनिक अमला अजफलपुर गांव की और दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के साथ सीडीओ विनोद कुमार यदुवंशी भी गांव में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गांव में शौचालयों, हैंडपंप, मिड-डे-मिल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को बांटी जाने वाली सामग्री का भी परीक्षण किया।

ग्रामीणों ने डीएम से टूटे रास्ते का पुनर्निर्माण तथा गांव के लिंक रास्तों को बनवाने की मांग की। इसी दौरान कुछ लोगों ने डीएम से शिकायत की कि उनके बीपीएल कार्ड ग्राम विकास अधिकारी वीरपाल सिरोही और ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने गलत तरीकेसे निरस्त कर दिए।


उनका सत्यापन सहीं नहीं किया गया। डीएम विमल कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एसडीएम लोनी केशव कुमार को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed