{"_id":"5c81823bbdec22145d38247a","slug":"rupees-four-lakh-transferred-from-paytm-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम मैनेजर के पेटीएम खाते से करीब चार लाख ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटीएम मैनेजर के पेटीएम खाते से करीब चार लाख ट्रांसफर
Fri, 08 Mar 2019 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic
पेटीएम के मैनेजर के पेटीएम खाते से 3 लाख 76 हजार रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। मैनेजर का आईफोन चोरी हो गया था। फोन में पेटीएम से जुड़ी जानकारी थी। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-6 स्थित पेटीएम में एसए राज असिस्टेंट मैनेजर हैं। 1 मार्च को उनका आईफोन चोरी हो गया था। उसमें मोबाइल नंबर व अन्य डिटेल्स थे। उन्होंने पेटीएम खाते में 3 लाख 76 हजार की एफडी की थी। अज्ञात शख्स ने धोखाधड़ी कर पैसा एक खाते में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
पेटीएम से मिली जानकारी से पता चला कि आरोपी ने कोटेक महिंद्रा बैंक में शिवराज शर्मा के खाते में पैसा ट्रांसफर किया है। प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि साइबर सेल की सहायता ली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
दो लोगों के खाते से निकाले 96 हजार
दो लोगों के खाते से 96 हजार रुपये निकाले जाने पर पीड़ितों ने सेक्टर-58 और फेज-3 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-56 निवासी अमित एक कंपनी में काम करते हैं। उनका खाता सेक्टर-18 के एक्सिस बैंक में है। बुधवार को उनके पास एसएमएस आया कि खाते से 46 हजार रुपये निकल गए हैं। उन्होंने कस्टमर केयर को फोन कर कार्ड ब्लॉक करा दिया।
सेक्टर-58 पुलिस जांच कर रही है
वहीं मामूरा निवासी दर्शन सिंह मंगलवार को एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए थे। 6 हजार रुपये निकालकर घर पहुंचे। थोड़ी देर बाद फोन पर 50 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। जिसके बाद उन्होंने कार्ड ब्लॉक करा दिया। फेज-3 पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है।