फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Run for Viksit Bharat organized in Delhi University

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय में 'रन फॉर विकसित भारत' का आयोजन, साइना नेहवाल और राजकुमार राव ने दिखाई हरी झंडी

Wed, 08 May 2024 10:00 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 May 2024 10:00 AM IST
विज्ञापन
Run for Viksit Bharat organized in Delhi University
दिल्ली विश्वविद्यालय में 'रन फॉर विकसित भारत' का आयोजन - फोटो : एएनआई
दिल्ली विश्वविद्यालय और विकसित भारत एंबेसडर ने 'रन फॉर विकसित भारत' का आयोजन किया। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और अन्य ने दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर से विकसित भारत दौड़ को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


साइना नेहवाल ने कहा, "विकसित भारत अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। एक खिलाड़ी होने के नाते मैं कहूंगी कि फिटनेस के लिए रोजाना दौड़ना चाहिए। लेकिन आज हम यहां एक अलग कारण से हैं कि हम एक ऐसे भविष्य का निर्माण करें, एक ऐसे देश का निर्माण करें जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो। हम वैसे भी हर क्षेत्र में बहुत अच्छा कर रहे हैं। लेकिन मैं चाहती हूं कि हम और भी बेहतर काम करें।'
विज्ञापन
कांग्रेस ने की थी शिकायत
प्रदेश कांग्रेस ने विकसित भारत एम्बेसडर के सहयोग से को डीयू में रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के आयोजन को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर विरोध प्रकट किया है।


देवेंद्र का आरोप है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए रन फॉर विकसित भारत कार्यक्रम आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में मोदी सरकार का विकसित भारत अभियान का प्रचार और छात्रों को शामिल कर दिल्ली में लोकसभा चुनावों में अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए भाजपा चुनावी प्रचार का एजेंडा लागू कर रही है। दयाल सिंह कॉलेज ने भी मोदी की तस्वीर के साथ रन फाॅर विकसित भारत से संबंधित एक पोस्टर तैयार किया है। यह आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। दयाल सिंह कॉलेज की ओर से जारी किए गए पोस्टर की एक प्रति भी शिकायत के साथ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed