{"_id":"6ad23062e25474186608aa15","slug":"bulldozers-used-against-illegal-dairies-in-the-eastern-zone-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2074-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पूर्वी जोन में अवैध डेयरियों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पूर्वी जोन में अवैध डेयरियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
नियमों के उल्लंघन पर एमसीडी का कड़ा रुख, 6 मवेशी गोशाला भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
जिले में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए एमसीडी के वेटरनरी सर्विसेज डिपार्टमेंट पूर्वी जोन ने पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित डेयरियों पर शिकंजा कसते हुए उनके ढांचे ढहाए और मवेशियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।अधिकारियों के अनुसार यह विशेष अभियान शास्त्री पार्क, रानी गार्डन और गीता कॉलोनी क्षेत्रों में चला। इन इलाकों में लंबे समय से अवैध डेयरियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं जिससे क्षेत्र में गंदगी और अवैध कब्जे की समस्या बढ़ रही थी। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए अवैध डेयरी ढांचों को बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया गया। साथ ही मौके से 6 मवेशियों को पकड़ा गया जिन्हें सुरक्षित रूप से एक गोशाला में शिफ्ट कर दिया गया है ताकि उनकी बेहतर देखभाल हो सके।