फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ruling party and opposition at loggerheads over vandalism in the O-Zone.

Delhi NCR News: ओ-जोन में तोड़फोड़ पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
सरकार का आश्वासन- पहले से बने मकानों पर नहीं होगी कार्रवाई, आप ने मांगी कानूनी सुरक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को ओ-जोन में अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। नियम 280 के तहत चर्चा में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य सचेतक संजीव झा ने आरोप लगाया कि बुराड़ी, मिलन विहार, जगतपुर, वजीराबाद और ओखला समेत कई इलाकों में तोड़फोड़ से लाखों लोग भय में हैं। उन्होंने सरकार से ओ-जोन में रहने वाले 12 से 15 लाख लोगों को कानूनी सुरक्षा देने की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
संजीव झा ने कहा कि 2019 में शुरू पीएम-उदय योजना के तहत इन कॉलोनियों को संरक्षण देने की बात थी, लेकिन स्वामित्व अधिकार देते समय ओ-जोन की कॉलोनियों को योजना से बाहर कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अदालत में भी प्रभावित लोगों का पक्ष मजबूती से नहीं रख सकी।
विज्ञापन

विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ओ-जोन का मुद्दा गंभीर है और भाजपा के सांसद-विधायक संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। उन्होंने सदन में आश्वासन दिया कि ओ-जोन में पहले से बने मकानों में तोड़फोड़ नहीं होने दी जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया कि अदालत के आदेश नए निर्माणों पर लागू होते हैं। मिश्रा ने आप पर आरोप लगाया कि उसके नेता और कार्यकर्ता निर्माण की शिकायतें एजेंसियों से करते हैं और कार्रवाई के बाद राजनीतिक मुद्दा बनाते हैं। उन्होंने कहा कि दस साल सत्ता में रहने के बावजूद आप सरकार इस मामले का स्थायी समाधान नहीं करा सकी। विपक्ष ने सरकार के आश्वासन को कानूनी रूप देने की मांग की। बहस के दौरान दोनों पक्षों में कई बार नोकझोंक हुई और विधानसभा अध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ा। सरकार ने इस विषय पर विशेष चर्चा कराने का प्रस्ताव भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप का हंगामा, पांच विधायकों को मार्शलों ने बाहर किया, सदन एक घंटे तक रहा स्थगित
650 करोड़ रुपये के दवा और स्वास्थ्य उपकरण खरीद घोटाले के आरोपों पर चर्चा की मांग को लेकर आप विधायकों ने सदन में हंगामा किया। इसके बाद संजीव झा, सोम दत्त, विशेष रवि, कुलदीप कुमार और जरनैल सिंह को मार्शलों की मदद से सदन से बाहर किया गया। हंगामे के कारण सदन एक घंटे के लिए स्थगित रहा। बाद में आप विधायकों ने विधानसभा परिसर में ओआरएस के पैकेटों की माला पहनकर प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार पर स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया।


आतिशी की गैरमौजूदगी पर भी घमासान
नेता प्रतिपक्ष आतिशी की गैरमौजूदगी को लेकर भी सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने रहे। संजीव झा और जरनैल सिंह ने प्रश्नकाल नहीं होने पर सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि वह सवालों से बच रही है। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि पिछली आप सरकार के पांच साल में 74 बैठकों में सिर्फ नौ बार प्रश्नकाल हुआ और 2024 में एक भी प्रश्नकाल नहीं हुआ। कपिल मिश्रा ने आतिशी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली की बेटियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष सदन में मौजूद नहीं हैं। उन्होंने उनके गोवा में होने का दावा किया, जिस पर आप विधायकों ने विरोध जताया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने भी आतिशी और पूर्व मंत्री गोपाल राय की अनुपस्थिति को लेकर आप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों नेता बजट सत्र में भी मौजूद नहीं थे। कपूर ने इसे दिल्ली के मुद्दों और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति आप की गंभीरता पर सवाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed