फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rules are not being strictly followed in autos, e rickshaws and taxis

ऑटो, ई रिक्शा और टैक्सी में नियमों का सख्ती से नहीं हो रहा है पालन

Mon, 21 Jun 2021 02:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Jun 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
Rules are not being strictly followed in autos, e rickshaws and taxis
एक ऑटो चालक - फोटो : ANI

अनलॉक-4 में भी ई रिक्शा, ऑटो या टैक्सी में सफर सहित तमाम छोटे सार्वजनिक परिवहन विकल्पों पर पहले की तरह छूट जारी रखने का निर्णय गया है। कोरोना संक्रमण का प्रसार न बढ़े इसके लिए सरकार की ओर से जारी हिदायतों का छोटे वाहनों(सार्वजनिक)में सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। इससे न केवल इनमें सफर करने वाले बल्कि मेट्रो-बसों में भी एहतियातों का पालन करने वालों की भी मुश्किलें बढ़ सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक ई रिक्शा, ऑटो, टैक्सी, फटफट सेवा, ग्रामीण सेवा या कैब में अधिकतम दो यात्री ही सफर कर सकते हैं। छोटे वाहनों में सामाजिक दूरी का आसानी से पालन हो, इस लिहाज से कम यात्रियों को सफर की इजाजत दी गई है। मैक्सी कैब में पांच जबकि आरटीवी में अधिकतम 11 यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति है। गलियों, मार्केट के आसपास सहित ग्रामीण इलाकों में भी एहतियात नहीं बरते जा रहे हैं। ऑटो में तीन तो ई रिक्शा में पांच या इससे अधिक यात्रियों को ले जाया जा रहा है। अन्य छोटे वाहनों में भी नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे संक्रमण कम करने की राह में चुनौतियां बरकरार है।
विज्ञापन


लापरवाही से बढ़ सकती है नियमों का पालन करने वालों की भी परेशानी
लास्ट माइल के लिए अधिकतर यात्री ऑटो, ई रिक्शा सहित दूसरे छोटे सार्वजनिक वाहनों का विकल् चुनते हैं। ऑटो में दो की बजाय दोपहर के वक्त तीन तो रात के वक्त चार यात्रियों को भी बिठा लिया जाता है। ई रिक्शा में भी चार से पांच यात्री बिठाए जा रहे हैं। अक्सर बस या मेट्रो में लंबी दूरी के सफर के लिए ई रिक्शा, ऑटो या टैक्सी अपनाए जाते हैं। इन वाहनों पर नियमों के पालन में लापरवाही का खामियाजा बसों, मेट्रो में नियमों का पालन करने वालों को भी भुगतना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed