फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ruckus in meeting of East Delhi Municipal Corporation

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की बैठक में बरपा हंगामा, पांच घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Tue, 05 Feb 2019 07:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Feb 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in meeting of East Delhi Municipal Corporation
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
बजट को लेकर पूर्वी दिल्ली नगर निगम की बैठक ने कुछ इस कदर करवट ली कि नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की बजाय आपसी धक्का मुक्की और हाथापाई के आरोपों तक जा पहुंची। आप पार्षदों ने भाजपा पार्षद पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया तो उन्होंने इसका विरोध किया। 
विज्ञापन


सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के बीच कार्रवाई को लेकर शुरू हुई बहस, आखिरकार धक्का मुक्की तक जा पहुंची। हालात बिगड़ते देख पटपडगंज स्थित निगम के मुख्यालय में पुलिस को बुलाया गया, लेकिन मेयर ने सीधे पर पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसीपी और एसएचओ को सस्पेंड करने की मांग की है। 
विज्ञापन


सदन के अंदर से शुरू होकर पांच घंटे से भी अधिक वक्त तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। शाम के समय मेयर व अपने समर्थकों के साथ एसएचओ को निलंबित करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे।  निगम की बैठक को बाधित करने और अभद्रता के आरोप में आप के तीन पार्षदों को अगली तीन बैठकों के लिए निलंबित कर दिया गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले हुई बैठक में आम आदमी पार्टी एक पार्षद को अपशब्द कहने पर भाजपा और आप पार्षदों के बीच तकरार हुई थी। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि मंगलवार को बैठक की शुरुआत भाजपा पार्षद पर कार्रवाई की मांग के साथ शुरू हुई। 

इतना ही नहीं, मेयर ने बार बार इस मसले पर बाद में बातचीत का हवाला देते हुए बजट पर चर्चा को जारी रखने की कई बार अपील की। लेकिन विरोध का सिलसिला थमने की बजाय माहौल इतना गरमा गया कि सभी बेकाबू होने लगे। 

आखिरकार हालात को काबू करने के लिए पुलिस को बुलाया गया, लेकिन सदन से पार्षदों को उठाकर नहीं ले जाने पर मेयर अपने समर्थकों सहित एसएचओ और एसीपी पर ही कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। मेयर का माइक भी तोड़ दिया गया था। 
      
आरोप: मेयर ने लगाया हमले का, विपक्ष ने पक्षपात       
आप पार्षदों का आरोप है कि अपशब्द कहने वाले पार्षदों पर कार्रवाई की बजाय उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भाजपा पार्षद और महापौर पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

उधर, मेयर ने भी नेता प्रतिपक्ष पर उनपर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। आप पार्षदों ने भी भाजपा पार्षदों पर जमकर आरोप लगाए और सदन में काफी देर तक बहस और धक्का मुक्की चलती रही।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed