फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ruckus situation in hapur Vishwa Hindu Parishad members over an alleged matter of love jihad

हापुड़ में लव जिहाद: VHP कार्यकर्ताओं ने मचाया उत्पात, लाठीचार्ज

Sun, 24 Sep 2017 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 24 Sep 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
Ruckus situation in hapur Vishwa Hindu Parishad members over an alleged matter of love jihad
hapur

उत्तर प्रदेश के हापुड़ इलाके की देवलोक कॉलोनी में रविवार सुबह बवाल मच गया जब वीएचपी कार्यकर्ताओं ने एक नव दंपत्ति के घर का घेराव कर लिया। बताया जा रहा है कि मामला गरम होते देख पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन

 



 

Ruckus situation in hapur Vishwa Hindu Parishad members over an alleged matter of love jihad
hapur

सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और नव दंपत्ति को कोतवाली ले जाने लगी लेकिन इस बीच भीड़ उग्र हो गई और पुलिसवलों के साथ धक्का-मुक्की पर उतर आई। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने सख्ती करते हुए भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश की लेकिन वहां हंगामा बढ़ता ही चला गया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज करना पड़ा। 

मामला लव जिहाद का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि लड़का-लड़की बिहार का रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है लड़की के परिजनों को खबर मिली थी कि दोनों हापुड़ जिले की देव लोक कॉलोनी में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ruckus situation in hapur Vishwa Hindu Parishad members over an alleged matter of love jihad
hapur

इस पर परिजन उन्हें खौजते हुए यहां पहुंचे। लड़की के परिजनों ने मदद के लिए स्थानीय विधायक व वीएचपी कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया। खबर मिलने पर रविवार सुबह देव लोक कॉलोनी में पहुंचे वीएचपी कार्यकर्ताओं ने नव दंपत्ति के मकान पर पहुंचकर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

इसके बद नव दंपत्ति को पकड़ कर भीड़ में खीचने की कोशिश की। उनका आरोप था कि एक अन्य धर्म के युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उससे शादी कर ली।

विज्ञापन

Ruckus situation in hapur Vishwa Hindu Parishad members over an alleged matter of love jihad
hapur
पुलिस ने नव दंपति को छुड़ाया और कोतवाली ले गई। इसके बाद वीएचपी कार्यकर्ताओं ने विधायक विजयपाल आढ़ती और युवती के परिजनों के साथ कोतवाली पर धरना शुरू कर दिया। 

वीएचपी कार्यकर्ताओं ने लड़की के परिजन और भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती के साथ एसपी ऑफिस के गेट पर धरना देते हुए इंस्पेक्टर के निलंबन, लड़की को उसके मां-बाप के सुपुर्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed