फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ruckus did not receive pensions for the elderly.

पेंशन न मिलने पर बुजुर्गों ने किया हंगामा

Wed, 18 Nov 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 18 Nov 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
Ruckus did not receive pensions for the elderly.

बुढापा पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्गों ने बुधवार को गुड़गांव गांव के डाकखाने के बाहर हंगामा कर दिया। लेकिन शाम तक वहां उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। बुर्जुगों ने अब अपनी पीड़ा प्रशासन के सामने रखने की बात कही है।

विज्ञापन


शहर के  विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले बुजुर्ग बुधवार को पेंशन लेने के लिए गुड़गांव गांव में राजकीय कॉलेज के पीछे स्थित डाकखाने पर पहुंचे। दोपहर तक इनकी संख्या बढ़ते-बढ़ते करीब 300 तक पहुंच गई।
विज्ञापन


बार-बार वहां मौजूद लोगों से यही जवाब मिलता रहा कि महिला कर्मचारी आएंगी और पेंशन का वितरण करेंगी। लेकिन दोपहर बाद तक वह कर्मचारी पेंशन वितरण के लिए डाकखाने नहीं पहुंची। जिसके बाद बुर्जुगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक हंगामा होता रहा, लेकिन किसी ने बुर्जुगों के गुस्से को शांत करने का प्रयास नहीं किया। आखिरकार बुजुर्गों को ही थक-हारकर शांत होना पड़ा।

बुजुर्ग सरोज बाला, बिमला, कमला, रमेश, रामलाल ने बताया कि हर माह की दो तारीख के बाद पेंशन वितरण का कार्य शुरू होता है। लेकिन काफी संख्या में लोगों को एक से तीन माह तक की पेंशन नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed