फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RTI discloses the real face of delhi police

RTI से सामने आया पुलिस का घिनौना चेहरा

Thu, 24 Apr 2014 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Apr 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
RTI discloses the real face of delhi police

दिल्ली पुलिस के 62 कर्मचारियों पर भी यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


इसमें सहयोगी महिला कर्मी को पॉर्न फिल्में दिखाने से लेकर गंदी भाषा का प्रयोग करने तक के आरोप हैं।

एक असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के अधिकारी पर भी यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हो चुका है, जिसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा चुकी है।

सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2003 से 2013 के बीच ये प्रकरण दर्ज हुए, जिसमें से आठ में निर्दोष साबित हो चुके हैं और चार मामलों की पुष्टि नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: दिल्लीः आग लगने से पांच लोग जिंदा जले
विज्ञापन


वर्ष 2003 से 2006 के बीच के यौन उत्पीड़न के ऐसे भी कई मामलों की जांच लंबित हैं, जिनके रिकॉर्ड दिल्ली पुलिस की सुरक्षा शाखा में नहीं मिल रहे हैं।

वर्ष 2009 में न्यू पुलिस लाइन, किंग्सवे कैंप में एसीपी स्तर के एक अधिकारी के विरुद्ध भी यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ। बाद में संबंधित अधिकारी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) की एक महिला कांस्टेबल ने अपने सहयोगी पुरुष कर्मी पर ड्यूटी के दौरान पॉर्न फिल्में दिखाने और गंदी भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। इसकी विभागीय जांच के आदेश हुए हैं। इसी तरह की तीन अन्य शिकायतें भी पिछले वर्ष दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed