{"_id":"5994816b4f1c1bcf2a8b47e9","slug":"rss-will-seed-ten-lakhs-plants-in-delhi-to-keep-enviroment-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस दिल्ली में लगाएगा 10 लाख पौधे ताकि दिल्लीवाले ले सकें चैन की सांस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस दिल्ली में लगाएगा 10 लाख पौधे ताकि दिल्लीवाले ले सकें चैन की सांस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:32 AM IST
सार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्लीए 16 अगस्त
विज्ञापन
पौधारोपण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ दिल्ली के स्थानीय निकाय, नागरिकों, रेजिडेंट वेलफेयर व अन्य संगठनों के सहयोग से दस लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया है। 22 अगस्त तक एक अभियान के तहत पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
पोधों की देखरेख के लिए स्थानीय स्तर पर पर्यावरण समिति भी गठित की जाएगी। दिल्ली प्रांत के कार्यवाह भारत भूषण ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली के नागरिक इस पखवाड़े में न केवल 10 लाख पौधे लगाएं बल्कि उनका पालन-पोषण भी ठीक से करे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पैधे दिल्ली की जलवायु को ध्यान में रख लगाया जाएगा। 65 वृक्षों की पहचान की गई है जो दिल्ली की जलवायु के अनुकूल हैं। इनमें मुख्यत: पीपल, नीम, पीलखन, बड़, जामुन, आम, अर्जुन, बेल वृक्ष शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा छायादार, फलदार और औषधियों वाले वृक्ष भी लगाया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पौधारोपण कर तो दिया जाता है, लेकिन कुछ समय बाद उनकी देखभाल नहीं हो पाती है।
इसको ध्यान में रखते हुए इस अभियान के तहत हर वृक्ष का एक पालक या अभिभावक होगा जो सुनिश्चित करेगा कि उसके द्वारा रोपे गए पौधे को नियमित पानी मिले। स्थानीय स्तर पर पर्यावरण समितियां गठित की जाएंगी जो स्थायी रूप से इन वृक्षों की देख-रेख करेंगी। संघ इस काम में संयोजक की भूमिका निभा रहा है।