फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rs. 500 bundles scattered on the road

बिखरी दिखी 500 की गड्डियां, बटोरते रहे लोग

Thu, 02 Apr 2015 12:59 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
rs. 500 bundles scattered on the road

दिल्ली के एमजी रोड स्थित सुलतानपुर गांव में एक फार्म हाउस के पास नाले में पांच सौ के नोटों की गड्डी पड़ी हुई मिली।

विज्ञापन


देर शाम तक लोग गड्डी एकत्रित करने में लगे हुए थे। मगर किसी को भी नोटों के असली व नकली होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इसके अलावा यह भी मालूम नहीं है कि यहां यह नोट किसने डाले है। इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं है।

दिल्ली के मजदूर भी कमाएंगे सालाना एक लाख

rs. 500 bundles scattered on the road

दिल्ली में नौकरीपेशा या अनुबंधित दैनिक मजदूर साल में एक लाख रुपये से अधिक कमाएगा। दिल्ली सरकार ने 1 अप्रैल से न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि कर दी है। नई दरों के हिसाब से सबसे निचली श्रेणी के अकुशल मजदूर को एक महीने (26 दिन) काम करने पर 9048 रुपये मिलेंगे। यानी मजदूर के पूरे साल की आय 1.08 लाख रुपये होगी।

नए वेतन के हिसाब से मजदूर पूरे महीने काम करने की बजाय महीने में 24 दिन और साल में 288 दिन भी काम करता है तो भी एक लाख रुपये कमा लेगा। दिल्ली सरकार ने इससे पहले वेतन वृद्धि 1 अक्तूबर, 2014 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के हिसाब से की थी।

नई अधिसूचना के अनुसार क्लर्क स्टाफ में नॉन मैट्रिक कर्मी को भी मासिक 10 हजार रुपये यानी सालाना 1.20 लाख रुपये मिलेंगे। सरकार ने दुकान और क्लब के लिए चार श्रेणी में अलग से न्यूनतम वेतन तय किया है। इसमें भी 416 रुपये से 520 रुपये तक वृद्धि की गई है। श्रम मंत्री गोपाल राय ने बताया कि न्यूनतम मजदूरी लोगों को नहीं मिलती है तो इसकी शिकायत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed