फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rs 100 crore released for 12 colleges of DU affiliated with Delhi government

Delhi NCR News: दिल्ली सरकार से संबद्ध डीयू के 12 कॉलेजों के लिए 100 करोड़ जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आतिशी ने तीसरी किस्त जारी करने को दी मंजूरी, कहा- बजट 3 गुणा से ज्यादा बढ़ाया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अपने वित्तपोषित कॉलेजों के लिए तीसरी तिमाही में लगभग 100 करोड़ रुपये जारी किए है। मुख्यमंत्री आतिशी ने इन 12 वित्तपोषित कॉलेजों की तीसरी तिमाही की किस्त जारी करने को मंजूरी दी है। सरकार ने इनके लिए वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 400 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है। साथ ही दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि उनकी सरकार के आने के बाद से इन कॉलेजों को दिए जाने वाले बजट में तीन गुणा से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जो शिक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार के लिए शिक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। दिल्ली के बजट में हर साल शिक्षा को सबसे बड़ा हिस्सा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के साथ सरकार ने उच्च शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया और तीन नई यूनिवर्सिटी खोली। मौजूदा यूनिवर्सिटीज का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की उच्च शिक्षा में दिल्ली सरकार द्वारा पूर्णतः वित्तपोषित डीयू के 12 कॉलेज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बता दें कि 2014-15 में इन कॉलेजों को 132 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जो इस वित्तवर्ष में 3 गुणा से ज्यादा बढ़कर लगभग 400 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इन कॉलेजों में पिछले कुछ सालों से वित्तीय कुप्रबंधन के कई मुद्दे सामने आए। लेकिन, सरकार ने ये निर्णय लिया है कि मैनेजमेंट के कारण और एडमिनिस्ट्रेशन की गलतियों की वजह से इन कॉलेजों के शिक्षकों और विद्यार्थियों का नुकसान नहीं होना चाहिए। शिक्षकों की बेहतरी का ध्यान रखते हुए उनके मेडिकल बेनिफिट, पेंशन बेनिफिट्स न रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

दिल्ली सरकार द्वारा वित्तपोषित कॉलेज


-आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज

-अदिति महाविद्यालय

-भगिनी निवेदिता कॉलेज

-भास्कराचार्य कॉलेज

-दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज

-डॉ.भीम राव अंबेडकर कॉलेज

-इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज

-केशव महाविद्यालय

-महाराजा अग्रसेन कॉलेज

-महर्षि वाल्मीकि कॉलेज

-शहीद राजगुरु कॉलेज

-शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed