{"_id":"31b1faac2f09f10dc0ac7ae57848d22b","slug":"rp-cricket-academy-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपी क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपी क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 22 Feb 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को आरपी क्रिकेट एकेडमी और दिक्षकफाउंडेशन के बीच एकतरफा मैच हुआ। आरपी एकेडमी ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए। इसके जवाब में फाउंडेशन की पूरी टीम 132 रन पर सिमट गई। आरपी ने शानदार 106 रनों से मैच जीता।
फाउंडेशन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। आरपी एकेडमी ने अखिल पंत, आकाश चौहान, सचिन शर्मा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 238 रन का स्कोर खड़ा किया।
शानदार स्ट्रोक प्ले की बदौलत अखिल पंत ने 5 चौके लगाकर 64 रन बनाए। आकाश और सचिन ने नाबाद पारी खेली। आकाश एक छोर पर खड़े रहकर तेजी से रन बनाते रहे।
आकाश ने 11 चौके लगाकर नाबाद 84 रनों की पारी खेली। सचिन 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विपक्षी टीम से अरविंद भाटी ने चार विकेट चटकाये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाउंडेशन की शुरु आत तेज रही, मगर नियमित अंतराल पर विकेट गिरने की वजह से वह लक्ष्य से काफी पहले ही ढेर हो गई। केवल अरविंद 50 रन और हिमांशु यादव 37 रन ही डटकर बल्लेबाजी कर सके।
विज्ञापन
एकेडमी की ओर से केवल कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र चार रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।