फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rouse hope for jewar and agra airport

जेवर और आगरा एयरपोर्ट के लिए फिर जगी आस

Fri, 06 Nov 2015 04:44 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 04:44 AM IST
विज्ञापन
rouse hope for jewar and agra airport

एनसीआर और खासकर गौतमबुद्ध नगर के लिए बहुप्रतीक्षित जेवर एयरपोर्ट बनने की आस फिर जग गई है। प्राधिकरण के सूत्रों के मुताबिक जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आगरा डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार की सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। ऐसे में जल्द ही राज्य सरकार की ओर से नागरिक उड्डयन मंत्रालय (केंद्र सरकार) को पत्र लिखा जा सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्लाइट ट्रैफिक बोझ को कम करने के लिए एनसीआर में दूसरे एयरपोर्ट की मांग लंबे समय से जारी है। इसके लिए  जेवर में करीब ढाई हजार एकड़ भूमि छोड़ी भी जा चुकी है।
विज्ञापन


केंद्र में नई सरकार बनने पर क्षेत्र के सांसद और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। लगभग दो महीने से योजना की गेंद राज्य सरकार के पाले में आने के बाद से मामला अटका पड़ा हुआ था। सूत्रों के अनुसार इस दौरान प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री को मनाने की कवायद चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण के सूत्रों के मुताबिक जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार की सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। एक-दो दिनों में कैबिनेट बैठक में फैसला कर केंद्र सरकार को जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की पेशकश की जा सकती है।


जेवर में नया एयरपोर्ट बनने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मथुरा-वृंदावन, आगरा आदि शहरों के निवासियों को गुड़गांव के पास स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं, पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली निवासियों को भी एयरपोर्ट जाने में खासी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed