{"_id":"5d23263a8ebc3e6d06301f20","slug":"rouse-avenue-court-summons-delhi-cm-arvind-kejriwal-and-deputy-cm-manish-sisodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री केजरीवाल और सिसोदिया को किया तलब, 16 को होंगे पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री केजरीवाल और सिसोदिया को किया तलब, 16 को होंगे पेश
Mon, 08 Jul 2019 04:47 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 08 Jul 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal, Manish Sisodia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता द्वारा दायर किए गए मानहानी मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ समन जारी किया। कोर्ट ने दोनों को 16 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Delhi's Rouse Avenue court summons Delhi CM Arvind Kejriwal and Deputy CM Manish Sisodia in connection with a defamation suit filed by Delhi BJP leader Vijender Gupta.They have been summoned on July 16. (File pics) pic.twitter.com/zPNRc0NpSX
— ANI (@ANI) July 8, 2019विज्ञापन
बता दें कि, पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने विजेंद्र गुप्ता पर उनकी हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद चार जून को विजेंद्र गुप्ता ने पटियाला हॉउस कोर्ट में केजरीवाल और सिसोदिया के इस बयान के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
मानहानी का केस दायर करने के बाद विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने उनकी छवि धूमिल करने के लिए ऐसा बयान दिया है। विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दायर करने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कानूनी नोटिस देकर सात दिन के अंदर माफी मांगने को भी कहा था।
जब सात दिन बाद भी नोटिस का जवाब नहीं मिला तो दोनों नेताओं पर पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया।