फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roshanara Bagh will be illuminated with colorful lights

Delhi: ऐतिहासिक रोशनारा बाग होगा रंगीन लाइटों से रोशन, झील में कर सकेंगे नौकायन; झील के पुनरुद्धार का काम पूरा

Fri, 26 Apr 2024 07:47 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Apr 2024 07:47 AM IST
सार

करीब 57 एकड़ में फैले रोशनारा बाग को नया स्वरूप प्रदान किया गया है। इसके भीतर करीब 3.8 एकड़ में झील को नई रंगत मिली है। इसके चारों तरफ बंधों को पत्थरों से ढाला गया है। मानसून सीजन में झील पानी से लबालब होगी और नौकाएं चलेंगी।

विज्ञापन
Roshanara Bagh will be illuminated with colorful lights
रोशनारा बाग होगा रंगीन लाइटों से रोशन - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

ऐतिहासिक रोशनारा बाग रंगबिरंगी लाइटों से रोशन होगा। इसकी झील के पुनरुद्धार का काम पूरा कर लिया गया है। यहां शाम को झील में लोगों को नौकायन का आनंद भी मिलेगा और झील के बीच बनाए गए टापू पर खानपान का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा। लोकसभा चुनाव के बाद इन सुविधाओं के विकास के लिए एमसीडी के उद्यान विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


करीब 57 एकड़ में फैले रोशनारा बाग को नया स्वरूप प्रदान किया गया है। इसके भीतर करीब 3.8 एकड़ में झील को नई रंगत मिली है। इसके चारों तरफ बंधों को पत्थरों से ढाला गया है। मानसून सीजन में झील पानी से लबालब होगी और नौकाएं चलेंगी। इसके भीतर चार फव्वारे लगाए गए हैं, जिनके ट्रायल का काम चल रहा है। फव्वारों के साथ रंगीन लाइटें भी लगाई गईं हैं। इनसे फव्वारे का रंग बदलता दिखेगा। झील के किनारे करीब एक किलोमीटर लंबा स्मार्ट पाथवे भी बनाया गया है। इन पर आकर्षक स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं हैं। पेड़ों पर कृत्रिम घोंसले बनाए गए हैं। बच्चों के खेलने के लिए चाइल्ड प्ले इक्विपमेंट एरिया अलग से बनाया गया है।
विज्ञापन


झील के चारों तरफ 15 तरह के फूल खुशबू बिखेरेंगे
झील के चारों तरफ करीब 15 तरह के फूलों के पौधे लगाए गए हैं। बरनोनिया, लाल-हरा ड्राईसीनिया, क्रोटोन, कोलियस, वनतुलसी, जस्टेसिया, चांदनी, गुड़हल, कैलेंटरा जैसे पौधों को लगाया गया है। इसके अलावा लताओं और छोटे फूलों वाले पौधे भी खुशबू बिखेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाॅल पेंटिंग वाले जनसुविधा केंद्र भी होंगे
महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग थीम वॉल पेंटिंग वाले दो जनसुविधा केंद्र के रंगरोगन का काम चल रहा है। इनके भीतर तीन-तीन टॉयलेट ब्लॉक्स और यूरिनल की सुविधा रहेगी। महिलाओं और बच्चों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी भी चल रही है। अभी इस पार्क में कोई एंट्री फीस नहीं लगती हे। चुनाव बाद निगम इस पर विचार करेगा। पुरानी दिल्ली के केशवपुरम जोन के अंदर मुगलकालीन बाग लोगों के लिए वरदान जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed