{"_id":"576fbd684f1c1bc77379a921","slug":"rosa-should-corporation-million-budget-challenge-for-smart-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों में रोजेदारों का एतकाफ, ईद का चांद दिखने के बाद आएंगे बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों में रोजेदारों का एतकाफ, ईद का चांद दिखने के बाद आएंगे बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 27 Jun 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
रमजान में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के मुकद्दस महीने का आखिरी अशरा यानी जहन्नुम से खलासी के दस दिन शुरू हो गए। रविवार से मोमिन बंदे मस्जिदों में एतकाफ के लिए बैठेंगे।
विज्ञापन
अन्तिम अशरा रविवार से शुरू हो गया है।
आज 20 वां रोजा है और अस्र की नमाज के बाद से विभिन्न मस्जिदों में रोजेदार एतकाफ शुरू करेंगे और ईद का चांद देखने के बाद ही मस्जिद से बाहर निकलेंगे। काबिलेगौर है की माहे रमजान का तीसरा और अंतिम अशरा रविवार से शुरू हो गया है। रमजान महिनें में दस रोजों का एक अशरा होता है।
विज्ञापन
पहला अशरा रहमत का, दूसरा बरकत और तीसरा मगफिरत का। रमजान के तीसरे अशरे में पांच रातें खास अहमियत रखती हैं। इस महीने में एक रात शबे कद्र होती है। शबे कद्र के बारे आया है कि इस पाक रात की तलाश करो। इनमें 21 वीं, 23 वीं, 25 वीं, 27 वीं और 29 वीं रात में से कोई एक रात शबे कद्र होती है।
विज्ञापन
यह बहुत ही अजमत वाली मुकद्दस रात है। शबे कद्र की इबादत हजार महीने की इबादत से बेहतर है । खासकर 27 वीं रात को शबे कद्र की खास रात माना गया है।
इन पांच रात में कुरआन की तिलावत खास तौर से की जाती है। रविवार को क्षेत्र की मस्जिदों में रोजेदार एतकाफ में बैठे। एतकाफ में बैठे ऐसे रोजेदार अब ईद का चांद दिखने के बाद ही मस्जिद से बाहर आएंगे। इससे पहले बाकी रोजों में वे दिन रात मस्जिद में ही रहकर इबादत करेंगे।