फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Room mate murder oh his partner on New Year

नए साल पर रूम पार्टनर ने ही दी साथी को मौत

Mon, 11 Jan 2016 09:29 AM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
Room mate murder oh his partner on New Year

वसंतकुंज इलाके के महिपालपुर में एक जनवरी की सुबह हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में पीलीभीत निवासी बीयर बार के मैनेजर मंदीप सिंह (30) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मंदीप ने अपने रूम पार्टनर रविंदर सिंह (24) की ईंट व पत्थर से हमलाकर हत्या कर दी थी, बाद में पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सने कपड़े और रविंदर का सामान बरामद कर लिया।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ के मुताबिक एक जनवरी की सुबह पुलिस ने गली नंबर-9, महिपालपुर से एक युवक का शव बरामद किया था, लेकिन चेहरा बुरी तरह कुचला होने की वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने के बाद उसने खुद को बचाने के लिए ड्रामा रचा

Room mate murder oh his partner on New Year

पांच जनवरी को गांव बाघा, छावन, खातिमा, उत्तराखंड निवासी सुरेंद्र सिंह ने उसकी पहचान अपने कजिन रविंदर सिंह के रूप में की। सुरेंद्र ने बताया कि रविंदर ने दोस्त नरेंद्र, हैय्यात और विनोद के साथ नए साल का जश्न मनाया था।

इसके बाद पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया। तीनों ने बताया कि सभी ने 31 दिसंबर की रात को रविंदर के कमरे पर शराब पी थी। इस समय रविंदर का झगड़ा रूम पार्टनर मंदीप से हुआ था।

पूछताछ में मंदीप ने बताया कि उसका रविंदर से झगड़ा जरूर हुआ था, लेकिन रविंदर उसे कमरे में बंद कर चला गया था। रात 12:00 बजे मकान मालिक ने उसके रूम का दरवाजा खोला था, लेकिन पुलिस को मंदीप पर कुछ शक हुआ।

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रविंदर की हत्या करने के बाद उसने खुद को बचाने के लिए ड्रामा रचा। उसने राहगीर की मदद से अपने कमरे में बाहर से ताला लगवा लिया और बाद में मकान मालिक की मदद से दरवाजा खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed