{"_id":"dda5c7981744ee6a84fbee3d571755a5","slug":"room-for-ladies-patient-but-male-doctors-sitting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरा स्त्री रोग का और बैठते थे पुरुष डॉक्टर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरा स्त्री रोग का और बैठते थे पुरुष डॉक्टर!
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 05 May 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड फरीदाबाद के सिविल अस्पताल अर्बन हेल्थ सेंटर के स्त्री रोग विशेषज्ञ के कमरे में पुरुष डॉक्टर भी बैठ रहे हैं।
विज्ञापन
जिसकी वजह से महिलाओं को अपने रोग बताने में दिक्कत होती है। संकोच के कारण वह अपनी बात नहीं बता पातीं। इस मुद्दे को लेकर इनेलो नेता विकास चौधरी अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने यहां तैनात डॉ. पंकज धर व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. गुंजन से बात करके महिलाओं की समस्याएं अलग कक्ष में सुनने की मांग की। इस पर डाक्टरों ने कहा कि उन्हें सीएमओ के आदेश पर यहां बैठाया गया है। लोगों का कहना था कि इस बाबत वह कई बार वरिष्ठ डाक्टरों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया।
विज्ञापन
यहां इलाज के नाम पर वरिष्ठ नागरिकों को भी दवाईयां समय पर उपलब्ध नहीं करवाई जातीं। इस मौके पर अवतार सिंह, पंकज वशिष्ठ, हंसराज, नितेश कुमार, रोहताश प्रधान, विनोद, लक्ष्मण गोयल, प्रमोद बंसल, सोनू मलिक, अमित चंदीला एवं युद्धवीर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन