फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   roof of house fell in the rain three year old girl died mother injured In Chandausi

आफत की बरसात: बारिश में मकान की छत गिरी, मलबे में तीन साल की बच्ची की मौत, मां घायल

Tue, 11 Jul 2023 06:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Jul 2023 06:03 PM IST
सार

हादसे में मलबे के नीचे कांति देवी और उसकी बेटी संध्या दब गई। बेटा छोटू व भतीजा रवि बच गए। रवि के शोर मचाने और छत गिरने की आवाज होने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए।

विज्ञापन
roof of house fell in the rain three year old girl died mother injured In Chandausi
मकान की छत गिरने से तीन साल की लड़की की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के दौरान मंगलवार की दोपहर संभल स्थित चंदौली के गांव छाबड़ा में मजदूर प्रमोद के मकान की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे प्रमोद की बेटी संध्या (तीन) की मौत हो गई और मां कांति देवी (29) घायल हो गई। हादसे में उन्हीं के पास बैठे दो बालक सकुशल हैं। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है।   

विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव छाबड़ा निवासी प्रमोद पुताई का काम करता है और आंवला काम पर गया हुआ था। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रमोद की पत्नी कांति, बेटी संध्या, बेटा छोटू, भतीजा रवि बैठे थे। मकान पर गार्डर के स्लैब और मिट्टी डालकर छत बना रखी थी। बारिश के दौरान अचानक छत गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मलबे के नीचे कांति देवी और उसकी बेटी संध्या दब गई। बेटा छोटू व भतीजा रवि बच गए। रवि के शोर मचाने और छत गिरने की आवाज होने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए। मलबा हटाकर किसी तरह लोगों ने मां-बेटी को बाहर निकाला गया। आनन फानन में मां बेटी को उपचार के लिए सीएचसी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। कांति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

छत गिरने से हादसे की सूचना पर हलका लेखपाल प्रशांत और जितेंद्र भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed