{"_id":"5d5b10848ebc3e896a677fec","slug":"roof-of-house-collapsed-in-karaval-nagar-girl-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"करावल नगर में मकान की छत गिरी, बच्ची की मौत, मां, भाई और बहन बुरी तरह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करावल नगर में मकान की छत गिरी, बच्ची की मौत, मां, भाई और बहन बुरी तरह जख्मी
Tue, 20 Aug 2019 02:41 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 20 Aug 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
मृत बच्ची नैंसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करावल नगर में सोमवार शाम को एक मकान की छत गिर गई। मलबे में 30 वर्षीय महिला व उसके तीन बच्चे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से निकालकर जगप्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन वर्षीय नैंसी को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल हुई नैंसी की मां शीला (30), बहन नेहा (7) और भाई मोनू (5) को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नैंसी का शव कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः वजीराबाद में मकान की छत गिरी चार युवक घायल, किराएदार हैं सभी पीड़ित
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शीला परिवार के साथ बी-2/21, गली नंबर-7, अंकुर विहार में रहती है। 25 गज का इनका मकान ढाई मंजिल बना हुआ है। मकान की छत टी-आयरन और टुकड़ी की बनी थी। परिवार में पति विजय कुमार, दो बेटियां नेहा, नैंसी व एक बेटा मोनू है। विजय तीस हजारी कोर्ट में एक वकील के पास मुंशी का काम करने के अलावा चालक की नौकरी भी करता है।
सोमवार को विजय ड्यूटी पर था। घर की दूसरी मंजिल पर शीला तीनों बच्चों के साथ मौजूद थी। इसी दौरान शाम करीब 5.30 बजे सबसे ऊपर बने कमरे की छत गिर गई। मलबा शीला और उसके तीनों बच्चों पर गिरा। इससे शोरशराबा मच गया और लोग मदद को भागे। मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम भी पहुंच गई। मलबे से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नैंसी को मृत घोषित कर दिया गया।