फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roof of a house collapsed in New Ashok Nagar Delhi two-year-old child died mother and elder son injured

Roof Collapsed: दिल्ली में फिर गिरी इमारत, दल्लूपुरा में ढह गई घर की छत; दो साल के बच्चे की मौत, मां-भाई घायल

Tue, 13 Aug 2024 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Aug 2024 10:47 PM IST
सार

मृत बच्चे की शिनाख्त वंश (2) के रूप में हुई है। वहीं उसकी घायल मां कविता और बड़ा भाई छह साल के प्रिंस का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Roof of a house collapsed in New Ashok Nagar Delhi two-year-old child died mother and elder son injured
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में घर की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में लगातार हो रही बारिश कुछ लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। मंगलवार दोपहर दल्लूपुरा गांव में एक जर्जर मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे की छत गिर गई। जिसके मलबे में एक महिला और उसके दो बच्चे दब गए। उन्हें तुरंत मलबे से निकालकर पास के एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने दो साल के वंश को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी मां दुर्गा उर्फ कविता को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि महिला के बड़े बेटे प्रिंस को मामूली चोट होने की वजह से उसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला कि मकान 38 साल पुराना था। खस्ता हाल होने के बावजूद निगम ने इसे जर्जर घोषित नहीं किया था। छत के गार्डर जंग लगने से वह गल गया था। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक राहुल को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

मूलत: गांव नंगला कीरथ, मैनपुरी उत्तर प्रदेश का रहने वाला अजय सपरिवार दल्लूपुरा में राहुल के मकान की पहली मंजिल पर पिछले दो साल से रह रहा था। परिवार में उसकी पत्नी दुर्गा उर्फ कविता, छह साल का बेटा प्रिंस और दो साल का बेटा वंश था। अजय ने बताया कि मकान मालिक कमरे का किराया 25 सौ लेता था। अजय नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है। उसने बताया कि मंगलवार दोपहर काम खत्म करने के बाद उसकी पत्नी कमरे में छोटे बेटे वंश को सुला रही थी। इसी दौरान छत भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। छत गिरने की आवाज होने पर आस पास के लोग वहां दौड़कर पहुंचे। उसके बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मकान मालिक और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने वंश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मकान मालिक पर बयान वापस लेने का दबाव बनाने का लगाया आरोप
अजय ने बताया कि घटना के बाद मकान मालिक ने घायल हुई उनकी पत्नी और बेटे का इलाज करवाने की बात कही। पुलिस को बयान देने के बाद वह अपनी बात से पलट गया। अजय का आरोप है कि मकान मालिक ने उसपर बयान वापस लेने का दबाव बनाने लगा। अजय ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि मकान मालिक के इमारत की मरम्मत नहीं करवाने की वजह से हादसा हुआ है। जिसमें उसने अपने दो साल के बेटे को खो दिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी की हालत भी नाजुक है।

बता दें कि हाल के दिनों में राजधानी के अंदर मकान गिरने की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले अमन विहार के हरी एन्क्लेव इलाके में रविवार सुबह एक दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय घर इमारत में कोई मौजूद नहीं था। लेकिन मलबा के गली में गिरने से एक राहगीर घायल हो गया। जबकि मलबा गिरने से पड़ोस के मकान की छत टूट गई और कमरे में सो रहे पांच लोग बाल बाल बच गए। हादसे में गली में खड़ी तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

शनिवार को ही उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन के महेंद्रू एंक्लेव इलाके में दोपहर दो मंजिला बैंक्वेट हॉल अचानक ढह गया था। हादसा के समय मजदूर काफी अरसे से बंद पड़े बैंक्वेट हॉल में मरम्मत का काम कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आस पास के लोगों की मदद से तीन लोगों को बाहर निकाल कर पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां एक की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed