फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rohit shekhar tiwari murder case Police suspect on family

रोहित की मौत में पुलिस को परिवार पर ही शक, क्राइम ब्रांच की टीम ने मां और पत्नी से की पूछताछ

Sun, 21 Apr 2019 06:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
rohit shekhar tiwari murder case Police suspect on family
एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी का निधन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

यूपी-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला और मुंह दबाने की वजह से मौत का खुलासा होने के बाद पुलिस के शक के दायरे में परिवार के लोग आ गए हैं क्योंकि सीसीटीवी फुटेज और शुरुआती जांच में किसी बाहरी व्यक्ति के घर में दाखिल होने का पता नहीं चला है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित घर पहुंची और उसने रोहित मां, पत्नी और अन्य लोगों से पूछताछ की। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहित की पत्नी अपूर्वा, मां उज्ज्वला, सौतेले भाई सिद्धार्थ, अपूर्वा के पिता पद्माकर शुक्ला, रिश्तेदार राजीव कुमार, पूर्व कर्मचारी रमेश, चालक अखिलेश व उनके कई नौकरों से पूछताछ की। उज्ज्वला ने पुलिस को बताया है कि शादी के बाद से ही रोहित के अपूर्वा से संबंध अच्छे नहीं थे। इसके बाद पुलिस का शक अपूर्वा पर टिक गया है। पुलिस व सीएफएसएल की टीम ने भी दोबारा रोहित के घर से साक्ष्य जुटाए। पूछताछ के दौरान सिद्धार्थ की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि जांच के बाद उसे घर लाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रोहित के परिजन जांच में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने घटना के दिन घर में मौजूद लोगों व नौकरों को बिना इजाजत दिल्ली नहीं छोड़ने को कहा है। 
विज्ञापन


शादी के पहले दिन से ही होने लगे थे विवाद
रोहित की मां उज्ज्वला के बयान के बाद पुलिस के शक की सुई अपूर्वा पर आकर टिक गई है। उज्ज्वला ने बताया कि शादी से पहले दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे और बाद में शादी कर ली। शादी के पहले ही दिन से दोनों के बीच विवाद होने लगे थे। जांच में भी पुलिस को पता चला कि रोहित और अपूर्वा अलग-अलग कमरों में सोते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत वाली रात 2.30 बजे तक जगी थी अपूर्वा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित की मौत सोमवार देर रात 1.30 से 3.00 बजे के बीच हुई थी। जांच में पता चला है कि उस दिन अपूर्वा करीब 2.30 बजे तक जगती रही थी। उसके मोबाइल की सीडीआर जांच से पता चला कि उसने देर रात एक दोस्त व भाभी को कई बार कॉल कर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों का फोन पिक नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो अपूर्वा के बयानों में भी विरोधाभास है। पुलिस अधिकारी शक जता रहे हैं कि या तो अपूर्वा ने या उसके इशारे पर घर के किसी शख्स ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं पद्माकर शुक्ला ने रोहित की मौत में अपनी बेटी का हाथ होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed