फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rohit Chomal said in hc Sonia created conspiracy in Paytm case

पेटीएम मामला: रोहित चोमल ने हाईकोर्ट में कहा- सोनिया ने ही रची थी साजिश

Mon, 10 Dec 2018 03:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 10 Dec 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
Rohit Chomal said in hc Sonia created conspiracy in Paytm case
Paytm

पेटीएम मामले में गिरफ्तारी पर स्टे लेने वाले रोहित चोमल ने अदालत के समक्ष कहा था कि उसे दिल्ली बुलाकर देवेंद्र के माध्यम से सोनिया ने डाटा दिलवाया था। पूरी साजिश सानिया ने ही रची थी। उसने कहा कि मुझसे जो मदद मांगी गई, मैने की थी।

विज्ञापन


उसने अदालत के समक्ष कहा कि वह सोनिया, उसके पति व देवेंद्र के कहने पर काम कर रहा था। उसने पहली बार 20 सितंबर को रंगदारी की कॉल की थी। डाटा चोरी करने के लिए भी दोनों को प्रशिक्षण दिया था। यह बात सेक्टर-20 पुलिस की ओर से अदालत में 6 दिसंबर को दाखिल चार्जशीट में लिखी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि  22 अक्तूबर कोपेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने अपनी ही कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट व सेक्रेटरी समेत चार लोगों पर आरोप डाटा चोरी और उसे लीक करने की धमकी देकर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। वाइस प्रेसीडेंट सोनिया धवन पर आरोप था कि उसने अपने पति रूपक और साथी देवेंद्र के साथ मिलकर कंपनी का डाटा चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब 11 दिसंबर को सुनवाई

लीक करने की धमकी कोलकाता निवासी रोहित चोमल से दिलाई गई थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि रोहित चोमल फरार था। तीनों ने अदालत में जमानत के लिए दी अर्जी में कहा था कि वे चोमल को जानते ही नहीं हैं।

उधर, रोहित चोमल ने हाईकोर्ट जाकर गिरफ्तारी पर स्टे मांगने के दौरान कहा कि सोनिया, रूपक और देवेंद्र दिल्ली में उससे मिले थे। सोनिया और अन्य ने ही साजिश रची थी। इंस्पेक्टर मनोज पंत ने बताया कि चार्जशीट अदालत भेज दी गई है।

पेटीएम के फाउंडर से रंगदारी मांगने के मामले में 11 दिसंबर को सुनवाई होगी। सोनिया समेत सभी आरोपियों ने खुद को गलत मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। पहली सुनवाई में सोनिया के अधिवक्ता ने दलील दी थी कि वे चोमल को जानते तक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed