{"_id":"6ffb24c2e44d8888ee76317def39247b","slug":"rock-dance-competition-tommorow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल दिखेगा रॉक डांस का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल दिखेगा रॉक डांस का जलवा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 27 Feb 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में 28 फरवरी को 40 रॉक डांसर अपना जलवा बिखेरेंगे। सेक्टर-11 स्थित कर्मवीर स्कूल के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र नागर ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लेट्स रॉक डांस इवेंट कंपनी और कर्मवीर स्कूल द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता नगर निगम सभागार में होगी। डांसरों को जज करने के लिए कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
लेट्स रॉक डांस एंड इवेंट कंपनी के प्रतिनिधि शहनीज खान ने बताया कि फरीदाबाद में फाइनल राउंड होगा। इससे पहले पूरे देश से 800 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था जबकि दूसरे राउंड में 160 बच्चों को चयनित किया गया था।
विज्ञापन
आखिरी राउंड के लिए 40 बच्चों का चयन किया गया है। फाइनल विजेता को दो लाख रुपये दिए जाएंगे जबकि रनरअप को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।