फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robery sounds found personal matter

लुटेरों का हल्ला, आपसी विवाद का निकला मामला

Sat, 01 Mar 2014 01:29 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 01 Mar 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
robery sounds found personal matter
कविनगर के संजयनगर सेक्टर-23 में सिटीजन कोऑपरेटिव बैंक के बाहर शुक्रवार दोपहर फिल्मी अंदाज में घटनाक्रम हुआ।
विज्ञापन


हल्ला मचा कि हथियारबंद कार सवार चार बदमाश बैंक लूटने आए थे। बैंक की सिक्योरिटी में तैनात होमगार्ड की बहादुरी से बदमाश कार छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने कार कब्जे में लेकर छानबीन की तो मामला आपसी विवाद का निकला। बैंक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड विनोद त्यागी ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे स्विफ्ट कार सवार चार हथियारबंद बदमाश बैंक के आसपास चक्कर लगा रहे थे।

बदमाशों को बैंक की ओर आते देख वह मुकाबला करने को तैयार हो गए। रायफल तानते ही बदमाशों ने कार दौड़ा दी।

करीब पांच सौ मीटर तक बाइक से बदमाशों का उसने पीछा भी किया। सड़क पर बने एक गड्ढे में सरिया निकला हुआ था, कार का पहिया उसमें गिरा तो पंचर हो गया।

पकड़े जाने के डर से बदमाश कार छोड़कर पैदल ही भाग गए। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर छानबीन की गई तो कार राजनगर निवासी एक व्यक्ति की निकली।
विज्ञापन


कार उनका चालक रविंद्र चलाता है। कार को ट्रैवल एजेंसी संचालक मनोज गहलौत भी हायर करते हैं। पैसों के लेनदेन
को लेकर रविंद्र और मनोज की कहासुनी हो गई थी।

शुक्रवार को रविंद्र ट्रैवल एजेंसी पर जाकर गाली-गलौज करके आ गया, उस समय मनोज वहां नहीं थे।
बाद में वे आए तो उन्हें कर्मचारियों ने इसकी जानकारी दी।

मनोज इनोवा कार से सिटीजन कोऑपरेटिव बैंक के पास से गुजर रहे थे। वहां उन्होंने रविंद्र को कार में देखा तो रुकना का इशारा करते हुए कहा कि ट्रैवल एजेंसी पर गाली-गलौज क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र डर गया और कार लेकर भाग खड़ा हुआ। इस दौरान होमगार्ड ने गलतफहमी में रविंद्र को लुटेरा समझ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed