फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robert Vadra speaks on Priyanka Gandhi being stopped by UP police

मुझे आप पर गर्व है प्रियंका, जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना कोई गुनाह नहीं: रॉबर्ट वाड्रा

Sun, 29 Dec 2019 11:44 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 29 Dec 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Robert Vadra speaks on Priyanka Gandhi being stopped by UP police
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : Facebook

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी के साथ किए गए कथित व्यवहार के बाद रविवार को पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रियंका के साथ जिस तरह की हरकत की गई, उसे देखकर मैं बेहद परेशान हूं। एक पुलिसकर्मी ने प्रियंका का गला दबा दिया था, जबकि एक अन्य ने उन्हें ऐसा धक्का दिया कि वो गिर गईं। 

विज्ञापन


रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि, इसके बाद भी प्रियंका का हौसला नहीं टूटा। वो दोपहिया वाहन पर सवार होकर पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचीं। इसके साथ ही वाड्रा ने यह भी कहा कि प्रियंका मुझे गर्व है कि आप पूरी निष्ठा से उनलोगों तक पहुंचती हैं, जिन्हें आपकी जरूरत होती है। आपने जो किया वो बिल्कुल सही था। 
विज्ञापन


वाड्रा ने कहा कि जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना और उनसे मिलना कोई गुनाह नहीं है। मालूम हो कि शनिवार को प्रियंका गांधी पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने के लिए गई थीं। इस दौरान यूपी पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोकने की कोशिश की थी। पुलिस ने कहा कि बिना पूर्वसूचना के सुरक्षा कारणों से उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। इसके बाद पुलिस ने प्रियंका की गाड़ी को जबरन लोहिया पार्क के सामने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रियंका ने आपत्ति जताई और कहा कि जिस तरह से पुलिस ने उन्हें रोका उससे हादसा भी हो सकता था। उन्होंने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका गला दबाकर रोका। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझे धक्का दिया, जिसके कारण मैं गिर गई। इसके बाद प्रियंका ने कुछ दूर पैदल फिर स्कूटी से पुल पार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed