एशिया के सबसे बड़े बस डिपो में डकैती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया के सबसे बड़े बस डीपो यानि दिल्ली के मिलेनियम बस डीपो में मंगलवार सुबह चार बजे डकैती पड़ गई। इस दौरान सात-आठ बदमाशों ने डीपो के कैश काउंटर में घुसकर 10 लाख रुपये लूट लिए।
जबकि विरोध करने पर एक कर्मचारी को गोली मार दी। गोली लगने से कर्मचारी की हालत गंभीर है। वारादात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे
मामले की जानकारी होते ही इलाके की पुलिस समेत कई सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। तात्कालिक छानबीन के बाद मामले की जांच सनलाइट कॉलोनी पुलिस को सौंप दी गई।
पुलिस बदमाशों का क्लू ढूंढने में पूरे जोर-शोर से लग गई है। पुलिस डीटीसी कर्मचारी विक्रम सिंह के होश में आने का भी इंतजार कर रही है, ताकि बदमाशों का कुछ क्लू मिल सके।