{"_id":"5d880a7e8ebc3e93d10093cc","slug":"robbery-in-health-minister-satendra-jain-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के घर में चोरी, बोले, नहीं रहा दिल्ली पुलिस का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के घर में चोरी, बोले, नहीं रहा दिल्ली पुलिस का डर
Mon, 23 Sep 2019 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Sep 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री का आवास
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के सरस्वती विहार स्थित चार मंजिला मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दो मंजिलों पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और कहा कि चोरों में दिल्ली पुलिस का डर नहीं रहा। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएफएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया था। अभी स्वास्थ्य मंत्री ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन का सरस्वती विहार इलाके में 125 गज का मकान है। इस चार मंजिला मकान में कोई नहीं रहता है। घर में पूरा सामान भी नहीं था। शिकायत मिलने के बाद ही पता लग पाएगा कि घर से क्या-क्या सामान गया है। रविवार शाम किसी ने मंत्री को उनके घर में चोरी होने की सूचना दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने करीब साढ़े नौ बजे ने ट्वीट कर घर में चोरी होने की शिकायत की। स्थानीय रानी बाग थाने में भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम घर के सभी कमरों से फिंगर प्रिंट उठवा रही है।
विज्ञापन
जांच में पुलिस ने पाया कि दो मंजिलों पर कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। शुरुआती जांच में बाथरूम में लगी टोंटिया तक गायब मिली हैं। मंत्री के घर से कितना सामान चोरी हुआ है, इसकी जानकारी रविवार देर रात तक नहीं मिल पाई थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आर एस सागर ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी है।