{"_id":"5c956bb4bdec2214222a8190","slug":"robbers-looted-businessman-of-rs-1-4-crore-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी बाग में बदमाशों ने कारोबारी से लूटे 1.40 करोड़, जान से मारने की धमकी दे कार भी ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी बाग में बदमाशों ने कारोबारी से लूटे 1.40 करोड़, जान से मारने की धमकी दे कार भी ले उड़े
Sat, 23 Mar 2019 04:41 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Mar 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
loot in delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े रानी बाग इलाके में एक कारोबारी से 1.40 करोड़ रुपये लूट लिए। जान से मारने की धमकी देकर बदमाश, कारोबारी की कार लेकर फरार हो गए। हालांकि, थोड़ी दूर जाकर बदमाशों ने कार छोड़ दी। पुलिस ने सड़क किनारे से लावारिस हालत में कार बरामद कर ली है। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस मौके से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित कारोबारी विनोद कुमार का लारेंस रोड पर दाल का कारोबार है। वह रानी बाग इलाके में रहते हैं। शुक्रवार को दिन में वह नोट से भरा बैग लेकर कार से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक करके रोक लिया और जबरन उनकी कार लेकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पीसीआर कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कारोबारी विनोद कुमार ने बताया कि बाइक सवार बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। पहले बदमाशों ने बाइक से कार को ओवरटेक करके रोका। कारोबारी के विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। आनन-फानन में बदमाशों ने कारोबारी को कार से बाहर निकाल दिया और कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश ही कार को चलाकर ले गया। लेकिन करीब एक किमी दूर बदमाशों ने कार छोड़ दी और नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।
संभव है कि मामले में मुखबिरी की गई है। कारोबारी के मोटी रकम लेकर जाने की जानकारी होने पर ही बदमाशों ने बाइक से कार पीछा किया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस कारोबारी के कर्मचारियों की भी डिटेल ले रही है। वहीं, मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है।