{"_id":"a06045e4db31da61fd10979a74b46a98","slug":"robbed-of-17-million-in-the-name-of-admission-in-mbbs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के MBBS में एडमीशन के नाम पर ठग लिए 17 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के MBBS में एडमीशन के नाम पर ठग लिए 17 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोचिंग सेंटर संचालक, एक युवक समेत दो महिलाओं ने दाखिले के नाम पर छात्रा के पिता से 17 लाख रुपये ठग लिए। लेकिन न तो दाखिला दिलाया और न ही पैसे लौटाए। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में जांच के बाद डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कृष्णा कॉलोनी निवासी हरपाल सिंह ने अपनी बेटी के एमबीबीएस में दाखिले के लिए डीएलएफ फेज दो में मेडिकल कोचिंग सेंटर चलाने वाले संजय बावेजा नामक शख्स से मुलाकात हुई। कोचिंग सेंटर संचालक से बातचीत के बाद उन्होंने अपनी ऊंची पहुंच का झांसा देकर उसकी बेटी का एमबीबीएस में दाखिला कराने की बात कही।
विज्ञापन
संचालक और उसकी दो महिला साथियों के अलावा एक अन्य युवक ने 40 लाख रुपये में दाखिले का पूरा खेल रचा, जिसमें आरोपियों ने पीड़ित को 20 लाख रुपये एडवांस जबकि बाकी राशि दाखिला होने के बाद लेने को कहा। आरोपियों की बात पर विश्वास करते हुए हरपाल सिंह ने उन्हें 20 लाख रुपये दे दिए। पिछले साल जुलाई में हुए इस केस के बाद करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी जब दाखिला नहीं हो सका तो हरपाल सिंह ने कोचिंग सेंटर संचालक से अपने रुपये वापस मांगे।
विज्ञापन
इस पर उसने 20 लाख रुपये के तीन चैक दिए। लेकिन तीनों को बैंक में कैश कराने पर वे बाउंस हो गए। पीड़ित के कोचिंग सेंटर में हंगामा करने पर आरोपियों ने तीन लाख रुपये उसे कैश दे दिए जबकि बाकी रकम जल्द देने को कहा। लेकिन आरोप है कि उसके बाद चारों ही कोचिंग सेंटर में नहीं मिले।
पूरे मामले के बाद पीड़ित की शिकायत पर गुड़गांव पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा जांच पड़ताल कर रही थी। रविवार को इस मामले में डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने गुड़गांव अर्बन इस्टेट निवासी संजय बावेजा, दिल्ली बसंत कुंज निवासी मनीष सक्सेना, अमिता सक्सेना और कामिनी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।
डीएलएफ फेज दो थाना प्रभारी के मुताबिक आर्थिक अपराध शाखा से फाइल मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कोचिंग सेंटर की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।