{"_id":"bbe90f38f8da24fb9881de1d0a8e58ae","slug":"robbed-at-gun-point-to-take-two-innocent-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों को गनप्वाइंट पर ले दो जगह डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों को गनप्वाइंट पर ले दो जगह डाका
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाजी कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने मासूम बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की।
विज्ञापन
विरोध पर मारपीट कर परिवार को बंधक बनाया और पांच लाख कीमत के जेवरात व दस हजार रुपये लूटकर भाग गए।
पुलिस ने बताया कि बंबा रोड स्थित बालाजी कॉलोनी में अमरनाथ पत्नी किरण और बेटे समर (2) और अभिनव (5) के साथ रहते हैं।
नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे किरण और समर घर पर अकेले थे। बाइक सवार दो बदमाश आए।
उन्होंने किरण से पास के प्लॉट के बारे में जानकारी ली। बाद में बदमाशों ने किरण से पानी मांगा। पानी लेने जाते ही बदमाश भी पीछे से मकान में दाखिल हो गए।
बदमाशों ने समर को गन प्वाइंट पर ले लिया। किरण से अलमारी की चाभी मांगी। चाभी देने से इंकार करने पर बदमाशों ने किरण से मारपीट की। शोर सुनकर छत पर बैठा किरण का भतीजा विशाल नीचे आ गया।
विज्ञापन
बदमाशों ने तीनों के हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया और लूटपाट की। बदमाशों के जाने के बाद तीनों किसी तरफ बंधनमुक्त हुए और बाहर निकलकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
कॉलोनी में भीड़ जमा हो गई। वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। एसओ उम्मेद यादव ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।