{"_id":"58cba4924f1c1b2a5a32a324","slug":"rob-is-challenge-for-mla-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के लिए चुनौती बना दादरी आरओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के लिए चुनौती बना दादरी आरओबी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 17 Mar 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को राष्ट्रीय राजमार्ग-91 से कनेक्ट कराना टेढ़ी खीर बन गया है। नवनिर्वाचित भाजपा विधायक तेजपाल नागर का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर यह काम कराया जाएगा। सरकार के गठन के बाद विधानसभा में मुद्दा उठाकर तत्काल कराने का काम करूंगा। हालांकि मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने करीब दो दशक पहले आरओबी के लिए रूपवास, आमका और दादरी नगर की जमीन अधिग्रहित की थी। इसके बाद निर्माण शुरू हुआ, लेकिन अभी भी अधूरा है। दादरी का माजरा आते ही जमीन के मालिकों ने बाजार दर से चार गुना मुआवजे की मांग की। जिसके पूरा होने पर नहीं काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
अब मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इन दिनों ग्रेनो से दादरी नगर के लिए रूपवास की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद हैं। छोटे वाहन चालक भी इधर-उधर के रास्तों से निकलते हैं। रेलवे फाटक पर वनवे कर दिया है। भारी वाहन प्रतिबंधित है। कुछ वाहन आमका फाटक, बोड़ाकी फाटक समेत दूसरे रास्तों से निकलते है। दिनभर वाहन चालक परेशान होते हैं।
विज्ञापन