फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   roadways workers' strike in faridabad

हर तरफ दिखा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का असर

Wed, 06 Aug 2014 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 06 Aug 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
roadways workers' strike in faridabad

बल्लभगढ़ में रोडवेज कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी का मामला गरमा गया है। बल्लभगढ़ में हड़ताल के तीसरे दिन का सीधा असर गुड़गांव डिपो में देखने को मिला।

विज्ञापन


बसों की बंद आवाजाही के बाद गुड़गांव डिपो कर्मचारियों ने दो घंटे प्रदर्शन करते हुए अल्टीमेटम दे दिया है। शाम तक मसले का समाधान नहीं हुआ तो गुरूवार को डिपो पर दो घंटे चक्का जाम किया जा सकता है।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज में कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि को लेकर बल्लभगढ़ डिपो कर्मियों को अबतक इस सुविधा से महरूम रखे जाने से डिपो में तीन दिनों से बसों की हड़ताल चल रही है। तीन दिनों बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में बुधवार को गुड़गांव डिपो पर कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन करते हुए दो घंटे का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले गुड़गांव डिपो के कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड के बाहर प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमबीर शर्मा ने बताया कि बल्लभगढ़ डिपो के कर्मचारियों को अबतक वार्षिक वेतन वृद्धि से दूर रखा जा रहा है। जबकि मुख्यालय स्तर पर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा।


उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्वार्थ के चलते ऐसा भेदभाव किया जा रहा है। इसे लेकर प्रदेशभर में दो घंटे प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने एकजुटता का संकेत दे दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस संबंध में शाम तक अगर प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया तो गुरूवार को दो घंटे चक्का जाम किया जा सकता है।

हड़ताल का दिखने लगा असर
बल्लभगढ़ डिपो में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल का असर गुड़गांव तक दिखना शुरू हो गया है। बल्लभगढ़-गुड़गांव के बीच चलने वाली डिपो की सभी बसों की सर्विस बंद होने के बाद यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। बुधवार को गुड़गांव बस स्टैंड पर काफी संख्या में यात्रियों ने स्टैंड अधीक्षक से फरीदाबाद, बल्लभगढ़ के लिए बस चलाने की मांग की। हालांकि डिपो की तरफ से बस नहीं चलाए जाने के बाद कई यात्रियों से हंगामा किया। उधर, रोडवेज सिटीबसों की सर्विस रुकने के बाद बस स्टैंड से काफी संख्या में निजी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने से बसें खचाखच भरी चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed