{"_id":"2798947ca8fc28b8e148ed5725927c14","slug":"roadways-buses-from-sms-book-tickets-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एसएमएस से बुक करें रोडवेज बसों के टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एसएमएस से बुक करें रोडवेज बसों के टिकट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 19 Jul 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वॉल्वो से लेकर साधारण बसों में एडवांस बुकिंग के लिए आपको घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। आपको अपने मोबाइल फोन से यूपी रोडवेज द्वारा जारी नंबर 567678 पर एक एसएमएस भेजना होगा और बुकिंग हो जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें मोबाइल से टिकट बुकिंग और टिकट का भुगतान करने की जानकारी होगी। इसके अलावा किसी भी जानकारी के लिए कस्टमर केयर का नंबर भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
इस संबंध में रोडवेज केएआरएम टीके सिंह बिसेन ने बताया कि यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एसएमएस के लिए इस्तेमाल होने वाले नंबर को आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिशें चल रहीं हैं ताकि इस सुविधा का भरपूर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
इससे लोगों के समय की बचत होगी। वॉल्वो बसों में ज्यादातर एडवांस बुकिंग होती हैं, लिहाजा वॉल्वो के यात्रियों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।