फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roadways bus veers off the road after collision with a trailer truck.

Delhi NCR News: ट्रेलर की टक्कर से सड़क से उतरी रोडवेज बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो - पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई बस।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दिल्ली-अलवर नेशनल हाईवे-248ए पर शुक्रवार सुबह पाटखोरी गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर बने गहरे गड्ढे से बचने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने अपनी लेन छोड़ दी, जिससे अलवर से दिल्ली जा रही राजस्थान रोडवेज की बस उसकी चपेट में आ गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और एक पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे के समय बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सोलपुर, ढाढोली और पाटखोरी गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया। हादसे के चलते कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


सूचना पर थाना सदर फिरोजपुर झिरका पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि फरार चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बने गहरे गड्ढों को दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बताते हुए जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed