फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roadways bus hits Auto in hapur of uttar pradesh

यूपी: दर्दनाक हादसे में तीन स्कूली बच्चों समेत 6 की मौत, रोडवेज ने ऑटो को मारी टक्कर

Fri, 15 Feb 2019 03:42 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Feb 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus hits Auto in hapur of uttar pradesh
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा हो गया है। हादसे में तीन स्कूली बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद से कोहराम मच गया है। हादसा हापुड़ जिले में हुआ है। 
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर के गढ़-मेरठ रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो सवार तीन स्कूली बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस ऑटो को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। 
विज्ञापन


हादसे में बस में बैठी सवारियां भी घायल हो गईं, इनमें तीन लोगों को मेरठ रेफर किया गया है। दुघर्टना होते ही बस का चालक और परिचालक भाग गए।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे गढ़-मेरठ रोड पर गांव पौपाई के पास ऑटो चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। सामने से आ रही गढ़ डिपो की रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारियों से लदा ऑटो करीब 50 मीटर तक बस में फंसकर सड़क पर घिसटता रहा। अनियंत्रित होकर बस सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक सवारियों समेत बस को छोड़कर भाग गए। 

हादसे में ऑटो चालक और पांच सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में गढ़ के निजी स्कूल से लौट रहे श्यामपुर जट्ट निवासी छात्र सिद्धार्थ (17), महलवाला निवासी अनमोल (16), आठवीं में पढ़ने वाला लोदीपुर छपका निवासी गौरव (14), गोहरा निवासी ब्रह्मकौर (52), गढ़ में बिरयानी बेचकर लौट रहा नानपुर निवासी हारून (22) और ऑटो चालक दौताई निवासी अब्दुल्ला (22) शामिल हैं। 

बस में बैठीं कई सवारियां भी घायल हो गईं, जिनमें उस्मान दौताई, ब्रिजेशवती और सोनिया चरथावल को मेरठ रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। 

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी, सीओ अशोक शुक्ल, तहसीलदार मनोज सिंह, इंस्पेक्टर अजय कुमार अग्रवाल, एसएसआई सुभाष यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शवों को गढ़ सीएचसी में भिजवा दिया। एसपी संकल्प शर्मा और एडीएम जेएन यादव भी गढ़ सीएचसी में पहुंचे और आरोपी बस चालक व परिचालक को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed