{"_id":"011a55a04b6d8703bcce009bc6cce3cb","slug":"roadways-bus-hits-auto-driver-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से कुचलकर ऑटो ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस से कुचलकर ऑटो ड्राइवर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 01 Nov 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना में रोडवेज की बस ने ऑटो चालक को कुचल दिया, जबकि वेवरली पार्क के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
राजीव चौक सोहना मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर एक बजे रोडवेज की नूंह डिपो की बस संख्या एचआर-74ए 3159 ने देवीलाल स्टेडियम के सामने पैदल सड़क पार कर रहे ऑटो चालक मजीद खान (25) पुत्र हसमत खान निवासी अर्जुन नगर को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार शाम को अज्ञात वाहन ने गुड़गांव महरौली रोड पर वेवरली पार्क के सामने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मरने वाले की पहचान शत्रुघ्न तिवारी (45) के रूप में की है। वह दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन