{"_id":"68449c0a4383d746aa019254","slug":"roads-will-be-built-with-new-technology-on-najafgarh-dhansa-road-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-93086-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नजफगढ़-ढांसा रोड पर नई तकनीक से बनेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नजफगढ़-ढांसा रोड पर नई तकनीक से बनेंगी सड़कें
विज्ञापन
- बिटुमिनस तकनीक से होगा सड़कों का टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नजफगढ़-ढांसा रोड पर आवागमन आसान बनाने के लिए नई तकनीक से सड़कें बनाई जाएंगी। काजीपुर और रावता मोड़ तक सड़कों को नया स्वरूप मिलेगा। दिल्ली सरकार ने 1.40 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया है।
लोक निर्माण विभाग ने दो महीने में काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसमें काजीपुर और जाफरपुर में पहले सीवर लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। उसके बाद सड़कों का निर्माण शुरू होगा। इस परियोजना में बिटुमिनस रोड निर्माण, ग्रैनुलर सब-बेस, वेट मिक्स मैकडम और डेंस बिटुमिनस मैकडम का उपयोग होगा, जो सड़कों को टिकाऊ और मजबूत बनाएगा। इससे जलनिकासी बेहतर रहेगी और भारी वाहनों के आवागमन से सड़क जल्दी खराब नहीं होगी।
आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल
सड़क निर्माण में 963 घन मीटर ग्रैनुलर सब-बेस तैयार किया जाएगा और 385 घन मीटर बिटुमिनस कंक्रीट का उपयोग होगा। इसके अलावा सड़क के किनारे ड्रेनेज पाइप, बेल माउथ और फुटपाथ के लिए 60 मिमी मोटे रंगीन पेवर ब्लॉक (ठोस टाइल ब्लॉक) लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
चांदनी चौक की भी सड़कें सुधरेंगी
चांदनी चौक में लाल जैन मंदिर से फतेहपुरी मस्जिद तक करीब 58.86 लाख रुपये की लागत से सड़कों, नालियों व अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण होगा। पीडब्ल्यूडी इस परियोजना को तीन महीने में पूरा करेगा। इसमें कंक्रीट के अलावा रेड सैंडस्टोन बोलार्ड और ग्रेनाइट फ्लोरिंग लगाई जाएगी।