{"_id":"6af1e0a75dc5e02dce0ff9c2","slug":"seva-basti-illuminated-by-20000-earthen-lamps-crafted-by-women-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3053-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिलाओं के बनाए 20 हजार दीपकों से जगमगाई सेवा बस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिलाओं के बनाए 20 हजार दीपकों से जगमगाई सेवा बस्ती
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किए स्वदेशी दीपक, आत्मनिर्भरता को मिला बढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दीपावली पर रोशनी के लिए बाजार से दीपक खरीदना आम बात है, लेकिन रोहतास नगर स्थित सेवा बस्ती में इस बार दीपावली का नजारा कुछ खास रहा। यहां 20 हजार स्वदेशी दीपकों से बस्ती को रोशन किया गया। खास बात यह रही कि इन दीपकों को स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किया था। इस पहल के जरिए महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं और सभी ने मिलकर दीपक जलाकर दीपावली मनाई। आयोजन का उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक भी त्योहार की खुशियां पहुंचाना था, जिन्हें अक्सर बड़े आयोजनों में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाता। इसके साथ ही लोगों को स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में विधायक जितेंद्र महाजन, निगम पार्षद चंद्रप्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुषमा दबकु, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मवीर नागर, राजेश सिंह, मनोज राणा और कपिल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारी योजनाओं के साथ उनके उत्पादों को सम्मान और बाजार में उचित स्थान देना भी जरूरी है। स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को अपनाने से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ उनके हुनर को भी पहचान मिलती है।