{"_id":"ad7973cf86f9ddbc11172332968c0eb6","slug":"roads-became-hell-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल सड़कों पर कैसे दौड़ेगी 'साइकिल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल सड़कों पर कैसे दौड़ेगी 'साइकिल'
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 04 Jan 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा की घायल सड़कों पर सफर करने में आपको पसीना आ जाएगा। जनता फ्लैट के पास हाल बेहाल है। यहां सीवर लाइन डाली गई और इसके बाद सड़क निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
महीनों गुजर गए, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। गर्मी से सर्दी आ गई, बारिश भी हुई और हालात बदतर होते गए। सड़क पर लगे मिट्टी के पहाड़ की वजह से लोगों ने रास्ता ही बदल दिया।
विज्ञापन
बड़े त्यौहारों में भी नहीं मिली राहत
सेक्टर 71 की खराब सड़कों का उद्धार दो बड़े त्यौहार गुजर जाने के बावजूद नहीं हो पाया। दीपावली गुजर गई और फिर छठ, लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं हुई। सेक्टर 71 शहर में छठ पूजा का बड़ा केंद्र है, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं को यहां आने के लिए टूटी सड़क और मिट्टी के पहाड़ पार करने पड़े। प्राधिकरण अधिकारियों के पास सूचना है, लेकिन विकास कार्यों की धीमी गति ने लोगों की कमर तोड़ रखी है।
विज्ञापन
मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन कोई न कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है।
आफत है यहां से निकलना
जनता फ्लैट से निकलकर सेक्टर 62 और 63 होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को यह सड़क जोड़ती है। जनता फ्लैट की बड़ी जनसंख्या के अलावा आसपास एमआईजी, एलआईजी आवासीय क्षेत्र हैं। रोजाना सैकड़ों गाड़ियां इस सड़क से गुजरती हैं, लेकिन यात्रियों को परेशानी के बावजूद सड़क की हालत पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।