फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   road ways made special arrangements for travelers on diwali in delhi

रोशनी का पर्व अपनों संग मनाने के लिए रोडवेज ने किया है खास इंतजाम, जानें क्या है प्लान

Sat, 29 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
road ways made special arrangements for travelers on diwali in delhi

रोशनी का पर्व अपनों संग मनाने के लिए राजधानी समेत एनसीआर से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल व जम्मू कश्मीर जाने वाले यात्रियों के लिए विभिन्न राज्य सरकारों ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था तो की, लेकिन यात्री फिर भी हलकान रहे।

विज्ञापन


अपनों संग दिवाली मनाने की चाह में बस के अंदर सीट न मिलने के चलते लोग बस के अंदर खड़े होकर या छत पर बैठकर भी जा रहे हैं। यह नजारा शुक्रवार को अंतर्राज्जीय बस अड्डा कश्मीरी गेट, आनंद विहार व सराय काले खां में देखने को मिला।
विज्ञापन


आईएसबीटी कश्मीरी गेट,आनंद विहार व सराय काले खां में शुक्रवार तड़के ही लोंग रूट की अतिरिक्त बसें काउंटर पर लग गई थीं। यात्रियों की भीड़ व रूट की डिमांड के आधार पर काउंटर पर ऑन स्पॉट टिकट काटकर भेजा जा रहा था। हालांकि अतिरिक्त बसों की यह व्यवस्था शनिवार देर रात तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त बसों से मिलेगी सुविधा 

road ways made special arrangements for travelers on diwali in delhi
तीनों आईएसबीटी में यूपी की करीब ढाई सौ, उत्तराखंड की सवा पौने दो सौ, हरियाणा की डेढ़ हजार व पंजाब की तीन सौ बसें भी भीड़ के आगे नाकाफी सिद्ध रही। बेशक रोडवेज परिवहन ने अतिरिक्त स्टॉफ की व्यवस्था भी की है, लेकिन एक ही काउंटर पर दो से तीन राज्यों की रोडवेज बसों की टिकट कटने के चलते यात्री दुविधा में भटकते रहे।

क्योंकि बस अड्डा के अंदर जगह कम होने के चलते बस प्लेटफार्म से दूर खड़ी हो रही थी। कई बार यात्री सामान सहित बैठ जाते और बाद में उन्हें पता चलता कि वे गलत बस में बैठ गए हैं। इस चक्कर में कई यात्रियों की बस भी निकल गयी। 

हिमाचल के विभिन्न रूटों को जाने के लिए डेढ़ सौ से अधिक बसों के अलावा 80 अतिरिक्त बसें मंगवायी गयी हैं। शनिवार को 45 अतिरिक्त बस निकलेंगी। इसमें वोल्वो, नॉन एसी समेत अन्य बस भी शामिल हैं। इसके अलावा डिमांड के आधार पर अतिरिक्त बस भी मंगवायी जा रही हैं। - दर्शन सिंह, ट्रैफिक मैनेजर, हिमाचल रोडवेज, कश्मीरी गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed