{"_id":"642668c615cf3708c2062d63","slug":"road-sunken-in-delhi-due-to-overnight-rain-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रातभर हुई बारिश से दिल्ली में धंसी सड़क, डीटीसी बस फंसी; हो सकता था बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रातभर हुई बारिश से दिल्ली में धंसी सड़क, डीटीसी बस फंसी; हो सकता था बड़ा हादसा
Fri, 31 Mar 2023 10:29 AM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:29 AM IST
सार
प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी रेड लाइट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क धंस जाने से डीटीसी की बस फंस गई।
विज्ञापन
सड़क धंसने से फंसी डीटीसी बस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार रात भर हुई बारिश से प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी रेड लाइट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क धंस जाने से डीटीसी की बस फंस गई। साकेत कोर्ट से पीटीएस, मालवीय नगर की ओर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग से यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ। इसके कारण शुक्रवार को भी तेज बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार को दिन में तेज धूप निकली हुई थी। इस कारण से अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए। लगभग चार बजे तेज हवा के साथ तेज बारिश होने लगी। बारिश का यह दौर सात बजे तक जारी रहा।
सफदरजंग में बारिश के साथ 36 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। जबकि पालम में 50 किलोमीटर प्रतिघंटे रफ्तार की हवा के साथ 1.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। रिज में 4.5 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ हवा चलने की संभावना है। इस कारण से तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच जाएगा। तीन अप्रैल से तापमान बढ़ना शुरू होगा और पांच अप्रैल आते-आते तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बीते बुधवार को भी शाम को मौसम का मिजाज बदल गया था और कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने तीन दिन तक बारिश की भविष्यवाणी की थी। इसके अनुसार अभी शुक्रवार और शनिवार को भी बदरा बरसेंगे।
विज्ञापन
Delhi | A portion of a road caved in near Hauz Rani Red Light on Press Enclave Road. Traffic might be affected from Saket Court towards PTS, Malviya Nagar: Delhi Traffic Police
विज्ञापन
(Photo: Delhi Traffic Police) pic.twitter.com/YH7iMF3Iv2— ANI (@ANI) March 31, 2023