{"_id":"68ae1e7a4f94433bfd02cf8b","slug":"road-rage-minor-ran-over-a-factory-worker-with-a-car-and-dragged-him-to-death-2025-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Rage: नाबालिग ने कार से फैक्टरी कर्मी को रौंद कर घसीटा... मौत, घटना सीसीटीवी में और आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Rage: नाबालिग ने कार से फैक्टरी कर्मी को रौंद कर घसीटा... मौत, घटना सीसीटीवी में और आरोपी हिरासत में
Wed, 27 Aug 2025 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Aug 2025 03:57 AM IST
सार
हादसे में कर्मी की मौत हो गई। चालक उसे अपनी कार से तब तक घसीटता रहा, जब तक वह खुद ही कार से अलग नहीं हो गया। कर्मी की शिनाख्त राजा विहार निवासी सुजीत (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
video grab
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र में नाबालिग ने बेकाबू आईटेन कार से फैक्टरी कर्मी को टक्कर मारने के बाद उसे करीब छह सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में कर्मी की मौत हो गई। चालक उसे अपनी कार से तब तक घसीटता रहा, जब तक वह खुद ही कार से अलग नहीं हो गया। कर्मी की शिनाख्त राजा विहार निवासी सुजीत (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से कार चालक नाबालिग की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है।जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शनिवार रात साढ़े सात बजे हादसे सूचना मिली। मौके पर मौजूद राजा विहार निवासी जीतेश ने बताया, सुजीत मंडल उनके बहनोई थे। औद्योगिक क्षेत्र स्थित पीवीसी पाइप की फैक्टरी में काम करते थे। पुलिस ने फैक्टरी से लेकर घटनास्थल तक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।
विज्ञापन
चालक को पता था कि कार के नीचे फंस गया है कोई
फुटेज में देखा गया कि लाल रंग की आईटेन कार से टक्कर लगने के बाद सुजीत गाड़ी के नीचे आ गए। इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी। इस दौरान गाड़ी के सामने से आ रहे साइकिल सवार ने चालक को कार के नीचे किसी के फंसे होने का इशारा किया। कार चालक को भी गाड़ी के नीचे किसी के फंसे होने का आभास हो चुका था।
विज्ञापन
बावजूद इसके चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। करीब छह सौ मीटर की दूरी तक घिसटने के बाद सुजीत एनडीपीएल कार्यालय के पास कार से अलग हो गए। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को कार का नंबर मिल गया। जांच करने पर पता चला कि कार रोहिणी निवासी के नाम से रजिस्टर है। पता चला कि घटना के समय कार उसका 16 साल का नाबालिग बेटा चला रहा था। मंगलवार को पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।